Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana News: सिरसा के डबवाली में भरभराकर गिरी घर की छत, हादसे में दो लोग घायल

    Updated: Wed, 16 Jul 2025 03:50 PM (IST)

    Haryana News सिरसा के डबवाली के गांव पन्नीवाला मोरिकां में बारिश के चलते एक मकान की छत गिरने से दंपती घायल हो गया। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहीं मांगेआना गांव में भी एक मकान की छत गिरी जिससे घर का सामान नष्ट हो गया हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।

    Hero Image
    पन्नीवाला मोरिकां, मांगेआना में मकान की छत गिरी, दंपती गंभीर घायल

    संवाद सहयोगी, डबवाली। बारिश के कारण मकानों की छतों का गिरना जारी है। बुधवार सुबह गांव पन्नीवाला मोरिकां में एक मकान के बरामदे की छत गिर गई। जिसके मलबे के नीचे दंपती दब गया।

    ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दंपती को बाहर निकाला। उपचार के लिए दंपती को डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को सिरसा रेफर कर दिया।

    हादसा सुबह करीब पौने सात बजे हुआ। गांव पन्नीवाला मोरिकां निवासी मोहना सिंह, उसकी पत्नी जसपाल उर्फ वीरपाल कौर बरामदे तले बैठे हुए थे। इसी दौरान धड़ाम से छत उनके उपर गिर गई। दोनों मलबे तले दब गए। धमाके की आवाज़ सुनकर ग्रामीण मौका पर पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। वीरपाल कौर की बाजू, टांगों पर फ्रैक्चर आया है। जबकि मोहना सिंह के सिर पर चोट लगी है। बताया जाता है कि मौके पर मोहना सिंह का पौता दिलप्रीत भी था। एकाएक वह बरामदे से निकला ही था कि छत गिर गई। वह बाल-बाल बच गया।

    मांगेआना में गिरी छत, सामान टूटा

    इधर मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे गांव मांगेआना में एक मकान की छत गिर गई। ग्रामीण इंटरी सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करता है। शाम को बारिश के बाद वह अपने पिता जोगिंद्र सिंह, दो बच्चों अर्श, मनीत के साथ घर से बाहर गली में आकर खड़ा हुआ था। इसी दौरान छत गिर गई। वे लोग तो बाल-बाल बच गए। लेकिन घर का सारा सामान छत के मलबे के गिरने से टूट गया।

    comedy show banner
    comedy show banner