50 करोड़ से होगा सिरसा नगर का विकास : अमन चोपड़ा
सिरसा शहर में अब 50 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। इस सिलसिले

सिरसा, विज्ञप्ति: सिरसा शहर में अब 50 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। इस सिलसिले में भाजपा जिला महामंत्री अमन चोपड़ा के कार्यालय में आज बैठक हुई।अमन चोपड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा समान विकास करवाया है। 50 करोड़ से सभी वार्डों में काम होंगे। मुख्यमंत्री द्वारा जो राशि पहले भी आई थी, उससे भी विकास कार्य हुए थे और अब करोड़ों की राशि से सिरसा का विकास होगा, जिसमें अब भी सड़कें, स्ट्रीट लाइट्स, पार्कों का सौंदर्यकरण इत्यादि शामिल हैं। इस बारे में एस्टीमेट बन रहा हैं और मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जा चुका हैं। शीघ्र ही विकास कार्य होंगे। अमन चोपड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हमेशा से एक ही संकल्प रहा है कि प्रदेश में सभी जगह समान विकास हो। लोग भी समान विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। पहले भी मुख्यमंत्री द्वारा नगर परिषद में विकास कार्यों की राशि भिजवाई की थी जिससे 31 वार्डों में समान विकास हुए थे। बड़े स्तर पर विकास कार्य होंगे जिससे सिरसा नगर की दिशा व दशा बदल जाएगी। अमन चोपड़ा ने नगर वासियों से भी अपील की है कि सिरसा के इस विकास में कार्यों में योगदान दें और मनोहर सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए सिरसा नगर की दशा व दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।