Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कटने से बच गए 12 पेड़, बलदेव की मेहनत रंग लाई

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 13 Aug 2018 10:42 PM (IST)

    आनंद भार्गव, सिरसा : मानसून के मौसम में हर तरफ पौधारोपण करने की होड़ लगी हुई है वह

    कटने से बच गए 12 पेड़, बलदेव की मेहनत रंग लाई

    आनंद भार्गव, सिरसा : मानसून के मौसम में हर तरफ पौधारोपण करने की होड़ लगी हुई है वहीं कुछ ऐसे युवा भी हैं जो न केवल पौधे लगा रहे हैं बल्कि लगे हुए पेड़ पौधों की रक्षा भी कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग बीएंडआर कार्यालय में निर्माण कार्य चल रहा है। कार्यालय के प्रांगण में लगे 12 पेड़ निर्माण में बाधा बन रहे थे। अधिकारी ने इन्हें कटवाने के लिए वन विभाग को लिखा। वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए परंतु ऐन मौके पर वहां से गुजर रहे पर्यावरण प्रेमी बलदेव राज की उन पर निगाह पड़ गई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किया वे पेड़ों को न काटे, वह उन पेड़ों को दूसरी जगह शिफ्ट करवा देगा। पेड़ों को बचाने के लिए बलदेव राज जिला उपायुक्त प्रभजोत ¨सह से भी मिला। जिसके बाद उपायुक्त ने पेड़ों को ना काटने का आदेश दिया। छह पेड़ों को करवाया शिफ्ट, छह की करवाई कंटाई-छंटाई :

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने वायदे के अनुसार बलदेव राज ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय में लगे 12 पेड़ों को शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू की। मजदूरों की मदद से पेड़ों को जड़ सहित उखाड़ा और उन्हें क्रेन से उखाड़कर ट्रैक्टर-ट्राली में डालकर दूसरी जगह लगवाया। छह पेड़ों में से अमलताश के चार, एक अन्य प्रजाति के वृक्ष को भाई कन्हैया पार्क के पास डा. अमरजीत ¨सह वाली गली में पार्किंग स्थल पर लगाया गया। इसके अलावा सांगवान वृक्ष को टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय में लगाया गया है। इसके अलावा विभाग में लगे छह पेड़ों की कटाई-छंटाई कर उन्हें काटने से बचा लिया है। हरे भरे तथा 25 फुट ऊंचे हैं सभी पेड़

    बलदेव राज ने बताया कि लोक निर्माण विभाग कार्यालय में लगे सभी पेड़ हरे भरे थे तथा इन सब ऊंचाई 25 फुट से ज्यादा थी। सांगवान का वृक्ष तो करीब 25-30 साल का है। अमलताश के पेड़ भी खूब हरे भरे हैं। उन्होंने बताया कि पेड़ों को जड़ों सहित दूसरी जगह पर लगा दिया गया है। इनकी पूरी संभाल की जाएगी और जल्द ही इन पेड़ों की जड़ें यहां अंकुरित हो जाएगी।

    -------

    पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाने वाले बलदेव राज के मुताबिक उसने इस बार मानसून सीजन में दिल्ली पुल से लेकर चत्तरगढ़ पट्टी फाटक तक करीब 30 से 35 हजार पौधे लगाए हैं। इसके अलावा बाल भवन रोड, आर्य समाज रोड व शहर के अन्य भागों में भी पौधे लगाए है। पौधारोपण करने का जुनून

    बलदेव राज को हरियाली और पौधों से प्यार है। पौधे लगाने के लिए उन्होंने बैलेरो कैंपर गाड़ी ले रखी है, जिसमें पौधे लगाने, काटने से संबंधी औजार रखे हुए हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन है, जिसकी मदद से जमीन में गड्ढ़ा खोदकर पौधे लगा दिए जाते हैं। पौधे लगाने के बाद उन्हें पानी देना व उनकी समय समय पर कटाई छंटाई करना भी बलदेवराज की दिनचर्या का हिस्सा है।