हरियाणा में अभय चौटाला के बेटे अर्जुन की जीत पर उठे सवाल, रानियां विधानसभा सीट पर होगी EVM की चेकिंग
रानियां विधानसभा चुनाव में अर्जुन चौटाला की जीत पर सवाल उठे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सर्वमित्र कंबोज ने 9 बूथों की ईवीएम और वीवीपैट की जांच की मांग की है। जिला निर्वाचन अधिकारी शांतुन शर्मा ने सभी प्रत्याशियों को पत्र जारी कर 9 से 13 जनवरी के बीच जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सर्वमित्र कंबोज ने चुनाव परिणाम से असंतुष्ट होकर जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा था।
जागरण संवाददाता सिरसा। जिले की रानियां विधानसभा के नौ बूथों की ईवीएम और वीवीपैट की चेकिंग होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी शांतुन शर्मा के आदेश पर सभी प्रत्याशियों को पांच जनवरी को पत्र जारी किए गए है। यह चेकिंग 9 जनवरी से 13 जनवरी के दौरान पूर्ण की जाएगी और ईवीएम वेयर हाउस में होगी।
बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी सर्वमित्र कंबोज रानियां विधानसभा चुनाव में इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला से 4191 वोट से हार गए। चुनाव में 14 प्रत्याशी खड़े थे। जिले में पांच विधानसभाएं है। हरियाणा में आठ अक्टूबर को विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना हुई थी।
सिरसा की रानियां विधानसभा चुनाव परिणाम में अर्जुन चौटाला को 43914 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के सर्वमित्र कंबोज को 39723 वोट मिले। आजाद प्रत्याशी रणजीत सिंह तीसरे नंबर पर रहे।
सर्वमित्र कंबोज ने लिखा था चुनाव अधिकारी को पत्र
चुनाव परिणाम से अंसतुष्ट सर्वमित्र कंबोज ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर दावा किया था कि जिन नौ बूथों पर उन्हें ज्यादा वोट मिलने चाहिए थे, उतने मत नहीं मिले, इसलिए जांच करवाई जाए। इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर ईवीएम और वीवीपैट की चेकिंग एंड वेरीफिकेशन प्रकिया पूर्ण करने के संबंध में सभी उम्मीदवारों को पांच जनवरी पत्र जारी किए गए। ॉ
9 तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
9 से 13 जनवरी तक ईवीएम वेयर हाउस में यह प्रकिया शुरू की जाएगी। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने ईवीएम के इंजीनियर भी बुला लिए गए है। चार लाख 34 हजार फीस भरी कांग्रेस प्रत्याशी सर्वमित्र कंबोज का कहना है कि नियमों के अनुसार कुछ ही बूथों की मशीनों की चेकिंग की जा सकती है।
उसने हर बूथ के लिए निर्धारित फीस जमा करवाई, जिसकी राशि 4 लाख 34 हजार बनती है। उनके ईवीएम व वीवीपैट की चेकिंग एंड वेरीफिकेशन प्रकिया का पत्र आया है। हालांकि उन्होंने जिला निर्वाचन कार्यालय को इसे अगले कुछ दिनों तक स्थगित करने के लिए अलग से पत्र भेजा था। यदि यह प्रकिया आगे स्थगित नहीं होती तो वे नौ जनवरी को इस प्रकिया में शामिल होंगे।
प्रत्याशी केवल मतगणना के दिन ही दोबारा मतगणना करवा सकता है। यह ईवीएम एंड वीवीपैट चेकिंग एंड वेरीफिकेशन प्रोसेस है। इसकी वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। सभी को नोटिस जारी कर दिए गए है।
-शांतुन शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी, सिरसा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।