Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जवाहरलाल नेहरू के अधूरे कार्य को पूरा करने में लगे हैं राहुल गांधी, BJP नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री ने क्यों दिया ऐसा बयान?

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 07:12 PM (IST)

    केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को कोई गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेहरू जी के अधूरे कार्य को पूरा करने में लगे हैं। दुबे ने किसानों की समस्याओं पर बात की और कहा कि सरकार समाधान करेगी और मुआवजा भी मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस द्वारा जारी एआई वीडियो पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

    Hero Image
    राहुल गांधी और कांग्रेस पर क्या बोले केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे। फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, सिरसा। मणिपुर मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि खड़गे को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थापना देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए हुई थी, और महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कांग्रेस को भंग करने की बात कही थी, लेकिन नेहरू जी ने ऐसा नहीं किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब राहुल गांधी नेहरू जी के उसी अधूरे कार्य को पूरा करने में लगे हुए हैं और इसमें जरूर सफल होंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे दो दिवसीय सिरसा दौरे के दौरान घग्गर नदी के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे।

    दूसरे दिन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि किसानों व आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए केंद्र व राज्य सरकार मिलकर समाधान करेंगी। दौरे के दौरान उन्हें जो भी समस्याएं सामने आई हैं, उन्हें मजबूती के साथ केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

    राज्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने प्रति एकड़ साढ़े सात हजार से 15 हजार रुपये तक मुआवजा देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा किसानों को अब कम से कम 500 रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है, जबकि 2014 से पहले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किसानों को मात्र दो रुपये के चेक दिए जाते थे।

    वीडियो विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया

    प्रधानमंत्री मोदी पर कांग्रेस द्वारा जारी एआई वीडियो को लेकर राज्यमंत्री दुबे ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा हम भारतीय सनातन परंपरा के अनुयायी हैं। हम अपने पूर्वजों को देवता के रूप में देखते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माता पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

    जो लोग इस प्रकार के वीडियो जारी कर रहे हैं, वे अपनी राजनीतिक कब्र खुद खोद रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता नारीशक्ति का अपमान सहन नहीं करेगी और कांग्रेस को इसका कूट कूटकर जवाब देगी।