घूंघट का त्याग करके पुस्तकालय से जुड़ें महिलाएं : कमिश्नरअशोक गर्ग
रविवार को सावित्री बाई फुले पुस्तकालय भारूखेड़ा में पुरस्कार वितरण

संवाद सहयोगी, डबवाली : रविवार को सावित्री बाई फुले पुस्तकालय भारूखेड़ा में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। नगर निगम हिसार के कमिश्नर अशोक गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौटाला की प्रधानाचार्या पायल विशिष्ट अतिथि थी।
अशोक गर्ग ने कहा कि लड़कियां किसी भी मामले में कम नहीं है, हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय बनाना व उसका संचालन करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि घूंघट का त्याग करके महिलाओं को भी पुस्तकालय से जुड़ना चाहिए और अपना ज्ञान बढ़ाना चाहिए ताकि हम अंधविश्वास व बुराइयों से बाहर निकल सकें। पुस्तकालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
राजकीय स्कूल गोरीवाला की 10वीं कक्षा की छात्रा सकीना को प्रथम आने पर टेबलेट देकर सम्मानित किया गया जबकि चौटाला गर्ल्ज स्कूल की सोनिया को द्वितीय रहने पर 5100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। तृतीय स्थान पर शीतल हाई स्कूल चौटाला से लोकेश रहा। पुस्तकालय कमेटी ने अन्य 10 बच्चों व सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन नरेश कुमार ने किया। इस अवसर पर संतराम, कालू राम, साहिल, सुभाष, रवि सिंह, दलबीर सिंह, नत्थू राम, अमित, विनोद, सत्यप्रकाश, हनुमान, राजवीर सिंह, विजय, पूनम ,किरण, कलावती, संतोष, सुनील मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।