Haryana Flood: इनेलो ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी, जिलाध्यक्ष ने रवाना किए दो ट्रक
इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि पार्टी और आईएसओ बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए काम कर रहे हैं। डबवाली से फाजिल्का के लिए राहत सामग्री भेजी गई जिसमें खाद्य पदार्थ पानी और दवाएं शामिल थीं। अभय चौटाला के निर्देशानुसार पार्टी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तैयार है।

जागरण संवाददाता, सिरसा। इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के समय में इनेलो और पार्टी की छात्र इकाई आइएसओ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में आमजन की सहायता में जुटे हैं।
वह मंगलवार को डबवाली हलके से आइएसओ की ओर से पंजाब के जिला फाजिल्का में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए राहत सामग्री से भरे दो ट्रकों को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उनके साथ आइएसओ के जिला संयोजक अजय चौधरी, जिला उपाध्यक्ष गौरव गोरीवाला, पार्टी के शहरी प्रधान लवली मेहता, हरमंदर सिंह सरां, नगरपरिषद डबवाली चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा, वाइस चेयरमैन अमनदीप, हरमंदिर सरां, कुलदीप सहारण, नवीन चौटाला, अंग्रेज सिंह, सुमनदीप गोरीवाला, गुरविंद्र, जाफरपाल सरां, आदित्य व प्रवीण मौजूद थे।
जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि मंगलवार को बाढ़ प्रभावितों के लिए भेजी जा रही राहत सामग्री में खाद्य सामग्री, पानी, पशुओं के लिए दवाएं, फीड व अन्य जरूरत का सामान शामिल है।
उन्होंने कहा कि इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला व व आइएसओ के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन सिंह चौटाला के दिशा निर्देशानुसार पार्टी पूरी ताकत से बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए तत्परता से कार्य कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।