Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनेलो को बनाएंगे हरियाणा का सर्वाधिक मजबूत राजनीतिक संगठन, जसवीर जस्सा बोले- पूरी शिद्दत से जिम्मेदारी निभा रहे कार्यकर्ता

    Updated: Sun, 01 Jun 2025 06:03 PM (IST)

    इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि इनेलो को और मजबूत करने का काम जारी है। पार्टी का हर कार्यकर्ता जिम्मेदारी निभा रहा है। पूरे हरियाणा में हर घर पार्टी का झंडा अभियान चल रहा है जिसके तहत लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। प्रत्येक पांच गांवों पर जोन बनाकर प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे।

    Hero Image
    इनेलो को बनाएंगे प्रदेश का सर्वाधिक मजबूत राजनीतिक संगठन- जसवीर सिंह जस्सा

    जागरण संवाददाता, सिरसा।  इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि इनेलो को पहले से भी अधिक मजबूती देने का सिलसिला जारी है। इस दिशा में पार्टी का एक-एक सिपाही दी गई जिम्मेदारी को पूरी शिद्दत से निभा रहा है। जिससे यह राजनीतिक दल आज पूरे हरियाणा में सर्वाधिक मजबूत व लोकप्रिय है। वह रविवार को गांव रिसालियाखेड़ा में डबवाली हलके के इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जस्सा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के दिशा निर्देशानुसार पूरे जिले में हर घर पार्टी का झंडा अभियान निरंतर जारी रखते हुए अधिकाधिक लोगों को पार्टी संगठन से जोडऩे की कवायद जारी है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को पूरे हरियाणा में 6 हजार से अधिक गांवों में किया जा रहा है।

    जस्सा ने कहा कि आज पूरी पार्टी का फोकस संगठन को पहले से कहीं अधिक मजबूत बनाने पर है और यही कारण है कि प्रत्येक पांच गांव पर जोन बनाकर वहां प्रभारी और सहप्रभारी बनाए जाएंगे। उनके नेतृत्व में पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को घर घर पहुंचाया जाएगा।

    उन्होंने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रहे हैं और उन्हीं की वजह से आज भाजपा तीसरी बार सत्तासीन है।

    इनेलो नेता ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने अपनी दूरदर्शिता व विवेक से अपने संगठन को देश का सर्वाधिक मजबूत संगठन बनाया था, ठीक उसी तर्ज पर आज इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला पार्टी संगठन की मजबूती की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

    भाजपा की नीतियों पर सवालिया निशान उठाते हुए इनेलो जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश की महिलाएं, व्यापारी भय के साए तले जीने को मजबूर हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर है, अस्पतालों में चिकित्सक नहीं और सरकारी स्कूलों में अध्यापक नहीं होने के कारण प्रदेश का मूल इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से चरमरा गया है।

    इस मौके पर संदीप सिंह गंगा, संदीप चौधरी, गिरधारी लाल बिस्सु, ओमप्रकाश फौजी, मोहनलाल साहु, रणधीर सिंह, राकेश रामगढ़, कुलदीप जम्मू, संजय सोनी, बबलू बनवाला, महेंद्र डूडी, एजनीश कनेडी माौजूदरहे।