Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधुनिक युग में कम्प्यूटर का अहम योगदान, कम्प्यूटर ने मनुष्य के जीवन को बनाया सरल : राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 02 Feb 2022 06:19 PM (IST)

    उड़ीसा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने कहा कि आधुनिक युग में प्रत्येक क्षेत्र

    Hero Image
    आधुनिक युग में कम्प्यूटर का अहम योगदान, कम्प्यूटर ने मनुष्य के जीवन को बनाया सरल : राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल

    सिरसा, विज्ञप्ति: उड़ीसा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने कहा कि आधुनिक युग में प्रत्येक क्षेत्र में कंप्यूटर का अहम योगदान है। कंप्यूटर ने मनुष्य के जीवन को बड़ा सरल बना दिया है, बिना कंप्यूटर के व्यक्ति की जीवन चर्या अधूरी मानी जाएगी, जो कार्य कई-कई घंटों में होता था, कंप्यूटर के माध्यम से कम खर्च करके कम समय में कार्य को किया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यपाल बुधवार को संत नगर स्थित जय मां सरस्वती सेवा समिति धर्मशाला में स्व. सुशीला देवी सिलाई सेंटर व कंप्यूटर सेंटर की आधारशिला करने उपरांत आमजन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सेंटर के खुलने से हर व्यक्ति को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रबंधकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को सिलाई व कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ें ताकि गरीब व्यक्ति यहां से शिक्षा प्राप्त करके स्वरोजगार से जुड़ सके। समिति के प्रधान राम शरण ने कहाकि इन सेंटरों का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों को मिले, इसके प्रयास किए जाएंगे।

    इसके उपरांत राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल समाजसेवी रोहताश जांगड़ा के निवास पर पहुंचे और वहां उन्होंने परिवार का कुशलक्षेम की जानकारी ली। इस मौके पर समाजसेवी मुनीष सिगला, निजी सचिव विनोद स्वामी, रोहताश जांगड़ा, दलबीर, कर्मवीर, राज कुमार पाल, जय मां सरस्वती सेवा समिति के संस्थापक मुन्ना गुप्ता, उप प्रधान आनंद देवदास, प्रधान राम शरण, कपिल देव, परशुराम यादव, बसंत यादव, महेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार,उमेश शुक्ला, राज कुमार पासवान, चंद्रदेव यादव, विजय कुमार, राम राज सिंह, विजय प्रसाद, रघुनंदन शंभू, कृष्ण, महेंद्र, सतेंद्र मौजूद थे।

    comedy show banner
    comedy show banner