पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन असंभव : नवल किशोर
पौधे वातावरण को साफ रखने का काम करते हैं। वातावरण में व्याप्त विषैली गैसों को पौधे ग्रहण करते हैं और वातावरण में आक्सीजन छोड़ते हैं। उक्त शब्द जिला वन अधिकारी नवल किशोर ने लायंस क्लब रानियां रायल द्वारा शहीद उधम सिंह पार्क और सिरसा रोड पर पौधारोपण उपरांत कहे।

संवाद सहयोगी, रानियां (सिरसा) : पौधे वातावरण को साफ रखने का काम करते हैं। वातावरण में व्याप्त विषैली गैसों को पौधे ग्रहण करते हैं और वातावरण में आक्सीजन छोड़ते हैं। उक्त शब्द जिला वन अधिकारी नवल किशोर ने लायंस क्लब रानियां रायल द्वारा शहीद उधम सिंह पार्क और सिरसा रोड पर पौधारोपण उपरांत कहे।
उन्होंने कहा कि पौधे जीवनदायिनी आक्सीजन देते हैं। पौधों के बिना मानव का जीवन संभव नहीं है इसलिए हर इंसान को अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए। कार्यक्रम में लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन डा. एसपी चोपड़ा, हरजिदर चांदी, जोन चेयरमैन हरि नागपाल, पवन नागपाल, सुरेंद्र छाबड़ा भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
पौधारोपण दौरान पुनीत बंसल एडवोकेट ने कहा कि जनपद गवर्नर एसपी गोयल के आह्वान पर इस सप्ताह 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस अवसर पर पुनीत बंसल एडवोकेट, रवि मोंगा, तिलक गाबा, क्लब अध्यक्ष सुखविदर सिंह, सचिव रोबिन मुंजाल, राजेश बब्बर, शशि बठला, अरुण गोयल, रविद्र गिल, हरजिदर चांदी, सुरेंद्र कुमार व महेंद्र जांदू वन अधिकारी, सर्वमित्र, साहिल बंसल उपस्थित थे। लायंस संगठन ने मनाया पर्यावरण सेवा सप्ताह
संवाद सहयोगी, डबवाली : लायंस क्लब अक्स ने श्री अरोड़वंश सभा गुरुद्वारा तथा अरोड़वंश स्कूल में पौधारोपण प्रकल्प लगाया। गुरुद्वारा तथा स्कूल परिसर में पौधे गमलों सहित लगाए गए। वहीं क्लब के सदस्यों तथा आमजन को पौधे बांटे गए ताकि वह अपने घरों में जाकर इन्हें रोपित करें। इनकी देखरेख कर पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें। इस अवसर पर लायंस संगठन के प्रांतीय महासचिव सतीश जग्गा, संभागीय अध्यक्ष मुकेश गोयल तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी सचदेवा ने विशेष रूप से शिरकत की। अरविद्र टोनू मोंगा की अध्यक्षता में संपन्न इस प्रकल्प में 51 पौधे बांटे गए।
इस मौके पर आशीष गोयल, अरोड़वंश सभा के उपाध्यक्ष हरजीत सिंह सेठी, विजय सेठी, अशोक मदान, राकेश ग्रोवर, सुशील सिगला तथा माही ग्रोवर ने गमलों में पौधे लगाए। लायंस संगठन के मुख्य सचिव ऋषि पपनेजा, जनपद प्रकल्प अधिकारी संदीप चावला, डा. विकास गुंबर, पंकज पिचू मेहता, ऋषि मित्तल तथा डा. सुनील नंदकानी ने पौधों का वितरण किया। इस अवसर पर परमजीत धुन्ना, सतीश गर्ग, राकेश गोयल, अमित टक्कर, लक्की गुप्ता, सचित अरोड़ा मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।