Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Haryana weather: लगातार एक सप्ताह से कोल्ड डे और येलो अलर्ट, 3.2 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 09 Jan 2023 12:53 PM (IST)

    रविवार को छुट्टी के दिन एक बार फिर गहरी धुंध व बर्फीली हवा से आमजन काफी प्रभावित रहा। न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा और बर्फीली ने लोगों को खूब परेशान किया। सिरसा जिला पिछले एक सप्ताह से मौसम विभाग ने कोल्ड डे के साथ येलो अलर्ट पर रखा है।

    Hero Image
    सिरसा एक सप्ताह से येलो अलर्ट पर

    जागरण संवाददाता, सिरसा: रविवार को छुट्टी के दिन एक बार फिर गहरी धुंध व बर्फीली हवा से आमजन काफी प्रभावित रहा। न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा और बर्फीली ने लोगों को खूब परेशान किया। बता दें कि सिरसा जिला पिछले एक सप्ताह से मौसम विभाग ने कोल्ड डे के साथ येलो अलर्ट पर रखा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभी मौसम में 11 जनवरी से पहले राहत की कोई उम्मीद नहीं है। चिकित्सकों की माने तो ठंड अधिक पड़ रही है। इसके लिए बच्चों व बुजुर्गों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

    रविवार को धुंध अधिक होने के कारण पेंसेंजर सुबह 5:50 मिनट पर सिरसा आनी थी, लेकिन धुंध के चलते 40 मिनट देरी से 6:30 मिनट पर पहुंची और इसी तरह किसान एक्सप्रेस ट्रेन भी सुबह 6:30 मिनट पर आनी थी। जो 30 मिनट की देरी पहुंची। इससे यात्रियों को खूब परेशानी का सामना करना पड़ा।

    11 जनवरी तक राहत की आस नहीं

    आने वालो दिनों में भी इसी तरह मौसम रहा तो आगे आने वाले दिनों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बाहर जाने के लिए रोडवेज बसों के चलने में भी देरी हो रही है। खासकर लंबे रूट की बसें डिपो में समय से नहीं आ पा रही।

    सुबह से धुंध इतनी अधिक थी कि दृश्यता शून्य रही और दोपहर तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। इसके साथ ही रविवार छुट्टी का दिन होने के बाद भी लोग घरों में ही रहे। सड़क पर कम ही चहल-पहल रही। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए। अब वीरवार के बाद ही मौसम से राहत मिलने की उम्मीद है।

    धुंध ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

    रविवार को सुबह से ही धुंध इतनी अधिक रही कि इसका असर ट्रेनों पर भी देखने को मिला। गोरखधाम एक्सप्रेस गाड़ी तीन घंटे देरी से सिरसा स्टेशन पहुंची। यह रेलगाड़ी दोपहर बाद 3:35 पर सिरसा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय है, लेकिन स्टेशन पर यह रेलगाड़ी शाम को तीन घंटे की देरी के साथ 6:31 पर पहुंची। एक्सप्रेस गाड़ी देरी से पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    आने वाले दिनों में मौसम का हाल

    मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण अधिकतम तापमान में कमी आएगी। इसके साथ हल्की बारिश के भी आसार बने हुए हैं। ऐसे मौसम से गेहूं की फसल को काफी फायदा होगा।