Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Politics: ' मां-बेटी के साथ इंसाफ नहीं हुआ..', कुमारी सैलजा का किरण-श्रुति चौधरी के कांग्रेस छोड़ने पर छलका दर्द

    Updated: Wed, 19 Jun 2024 07:42 PM (IST)

    हरियाणा में कांग्रेस को उस दौरान झटका लगा। जब किरण चौधरी ने बेटी श्रुति चौधरी के साथ पार्टी छोड़ दी। आज दोनों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। इस पर कुमारी सैलजा का रिएक्शन सामने आया है। कुमारी सैलजा ने कहा कि हम जानते हैं कि वह कांग्रेस में ही रहतीं रहना चाहिए था। लेकिन उनके साथ बहुत ज्यादा ज्यादती हुई है।

    Hero Image
    कुमारी सैलजा और किरण चौधरी व श्रुति चौधरी (File Photo)

    डिजिटल डेस्क, सिरसा। हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और विधायक किरण चौधरी ने पूर्व सांसद बेटी श्रुति चौधरी के साथ आज भाजपा ज्वाइन कर ली है।

    एक दिन पहले उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उनके पाला पलटने पर अब सिरसा सांसद कुमारी सैलजा और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता का बयान आया है।

    साथ में काम करते तो अच्छा होता: सैलजा

    कुमारी सैलजा ने कहा कि किरण चौधरी और उनकी बेटी के साथ इंसाफ नहीं हुआ। हम जानते हैं कि वह कांग्रेस में ही रहतीं, रहना चाहिए था। लेकिन उनके साथ बहुत ज्यादा ज्यादती हुई है। उनके फैसले को लेकर हम क्या कहें। कांग्रेस में रहते साथ में काम करते तो अच्छा होता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीरेंद्र सिंह हैं इंसाफ उनके साथ भी नहीं हुआ। किरण जी के साथ भी इंसाफ नहीं हुआ कितनों के साथ ऐसा हुआ है ये हमने देखा है। उन्होंने कहा कि पार्टी तभी मजबूत होती है। जब साथ मिलकर साथ जोड़ने का प्रयास होता है।

    श्रुति हमारी प्रत्याशी होनी चाहिए थीं: सैलजा

    सैलजा ने कहा कि मुझे मालूम है कि किरण जी की बेटी (श्रुति चौधरी) हमारी प्रत्याशी होनी चाहिए थीं। लेकिन जिस तरह से उनके साथ बर्ताव किया गया। और उन्होंने मुझे खुद बताया कि प्रभारी जी का व्यवहार उनके साथ ठीक नहीं था। तो वे लोगों की उम्मीदों पर भी नहीं उतरेंगे।

    सिर्फ परिवार पोषण से बात नहीं बनती न लोगों की बीच जाना, लोगों की सेवा करना और कार्यकर्ताओं का ध्यान रखना ये सभी बातें भी तो जरूरी हैं।

    मैं उनका स्वागत करता हूं: ज्ञान चंद

    हरियाणा कांग्रेस की पूर्व नेता किरण चौधरी के बीजेपी में शामिल होने पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि किरण चौधरी हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा नाम हैं।

    वह कांग्रेस और उसकी नीतियों से परेशान थीं इसलिए वह उसके नेतृत्व से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुईं। मैं उनका स्वागत करता हूं। किरण चौधरी दक्षिण हरियाणा में एक बड़ा नाम हैं, वह बीजेपी के लिए फायदेमंद होंगी।

    यह भी पढ़ें- नफे सिंह राठी हत्याकांड के शूटरों की गिरफ्तारी की वजह बनी वाट्सएप कॉल, पुलिस ने ऐसे किया था ट्रेस

    comedy show banner
    comedy show banner