Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Election Result 2024: 'हम होंगे किंग की भूमिका में', अभय चौटाला बोले- BJP-कांग्रेस को नहीं मिलेगा पूर्ण बहुमत

    Updated: Sun, 06 Oct 2024 10:42 PM (IST)

    इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एग्जिट पोल के आंकड़े हमेशा गलत रहे हैं और अबकी बार फिर से गलत साबित होंगे। उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजों पर बड़े विश्वास से कहा कि चुनाव परिणाम इनेलो बसपा गठबंधन के पक्ष में आएंगे हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा और सत्ता बनाने में हम किंग की भूमिका में होंगे।

    Hero Image
    Haryana Election Result 2024: अभय चौटाला बोले- BJP-कांग्रेस को नहीं मिलेगा पूर्ण बहुमत।

    जागरण संवाददाता, सिरसा। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चुनावी शोर खत्म हुआ। लोगों ने अपना मत ईवीएम में डाल दिया है, अब निर्णय मंगलवार आठ अक्टूबर को आएगा। उन्होंने एग्जिट पोल पर कहा कि इनके आंकड़े हमेशा गलत रहे हैं और अबकी बार फिर से गलत साबित होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनावी नतीजों पर बड़े विश्वास से कहा कि चुनाव परिणाम इनेलो बसपा गठबंधन के पक्ष में आएंगे, हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा और सत्ता बनाने में हम किंग की भूमिका में होंगे। विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान सिर्फ इनेलो बसपा गठबंधन ने ही लोकहित के मुदों को उठाया।

    जबकि भाजपा और कांग्रेस तो जात पात और भेदभाव की राजनीति में उलझ कर रह गए थे। बहन मायावती और आकाश आनंद द्वारा किए गए प्रचार का बहुत बड़ा लाभ गठबधंन को हुआ है और सर्वसमाज सहित दलित समाज ने पूरी निष्ठा से गठबंधन को अपना वोट दिया है। उन्होंने कहा कि इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर चुनावी वादों को पहली कलम से पूरा करके एक मिसाल बनाएंगे।