Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे मसलने की कोशिश की गई', दिग्विजय चौटाला ने चाचा अभय चौटाला पर लगाए आरोप; कहा- इनके काबू में नहीं आऊंगा

    Updated: Mon, 09 Sep 2024 05:13 PM (IST)

    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) की तैयारियों के बीच नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौरान जारी है। इस बीच दिग्विजय चौटाला ने चाचा ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिग्विजय चौटाला ने चाचा अभय चौटाला और आदित्य चौटाला पर तंज कसा है।

    जागरण संवाददाता, सिरसा। Haryana Vidhan Sabha Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच दिग्विजय चौटाला (Digvijay Chautala) चर्चाओं में नजर आ रहे हैं। दरअसल, डबवाली से जजपा उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला ने अपने चाचा अभय सिंह चौटाला और आदित्य चौटाला पर तंज कसा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय ने कहा कि उनके चाचा कह रहे हैं कि ओपी चौटाला डबवाली से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन दिल्ली की किसी भी अदालत में उनके दादा ओपी चौटाला ने चुनाव लड़ने की अनुमति के लिए कोई एप्लीकेशन नहीं दी।

    आदित्य चौटाला के इनेलो में शामिल होने पर क्या बोले?

    दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कानूनी तौर पर यह मामला अदालत में नहीं जा सकता क्योंकि यह मामला चुनाव आयोग के पास जाएगा। दिग्विजय ने आदित्य चौटाला के इनेलो में शामिल होने के सवाल पर कहा कि आदित्य ने भाजपा में रहकर दो विशेष पार्टियों के वर्करों को टारगेट किया। इनेलो और कांग्रेस के लोगों को थाने कचहरियों के चक्कर कटवाए है।

    यह भी पढ़ें: Haryana Election: 'नादान थे बच्चे, झांसे में आकर इनेलो को तोड़े', अभय चौटाला ने दुष्यंत और दिग्विजय पर कसा तंज

    चाचा के लगाने शुरू कर दिए इंजेक्शन

    दिग्विजय चौटाला ने कहा कि चुनाव आते-आते उनके चाचा अभय सिंह चौटाला के साथ रहने वाले लोगों ने उनको इंजेक्शन लगाने शुरू कर दिए हैं। चाचा रात को तीन से चार फुट हवा में सोते हैं। उनके ईद-गिर्द रहने वाले उन्हें सीएम बनने के सपने दिखाते हैं।

    खुद अर्जुन चौटाला को कैबिनेट मंत्री बनने की बात कहते हैं। दिग्विजय ने कहा कि मैं इनके काबू नहीं आऊंगा। इनेलो में मुझे मसलने की कोशिश की गई। मुझे इनसो के पद से हटाने की साजिशें रची। मैंने भी चौधरी देवीलाल के बेटे के घर पर जन्म लिया है।

    यह भी पढ़ें: Haryana Election: कांग्रेस को बड़ा झटका, दीपक बावरिया की बिगड़ी तबीयत; डॉक्टरों ने चुनाव प्रचार करने से किया मना