विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में ओपी चौटाला की 28 फीट कांस्य की प्रतीमा, 205 एकड़ जमीन पर किया जा रहा स्मारक विकसित

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:49 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला की पुण्यतिथि पर 20 दिसंबर को चौटाला गांव में उनकी 28 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 

पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला (जागरण आर्काइव)

पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला (जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. पूर्व सीएम ओपी चौटाला की 28 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा

  2. 20 दिसंबर को चौटाला गांव में होगा प्रतिमा का अनावरण

  3. पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे प्रतिमा का अनावरण

संवाद सहयोगी जागरण, डबवाली। पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला की पुण्यतिथि पर 20 दिसंबर को गांव चौटाला में कार्यक्रम होगा।

तेजाखेड़ा के पास बनाए जा रहे स्मारक स्थल पर उनकी 28 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसका अनावरण पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे।

जानकारी देते हुए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने बताया कि जयपुर में मूर्तिकारों द्वारा कांस्य प्रतिमा तैयार की जा रही है।

जामनगर-अमृतसर एक्सप्रेस-वे पर तेजाखेड़ा के निकट अभय चौटाला द्वारा दी गई करीब 2.5 एकड़ भूमि में स्मारक विकसित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों-विधायकों के साथ सरपंचों, निकाय चेयरमैनों व पार्षदों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सिरसा में चार माह से नहरी पेयजल को तरसे पांच गांवों के ग्रामीण, मिठनपुरा नहर पुल पर शुरू किया धरना

यह भी पढ़ें- नाली का लेवल खराब या सफाई में लापरवाही? सड़क पर बह रहा गंदा पानी, घरों से निकलना मुश्किल

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।