Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डा. शमीम शर्मा श्रेष्ठ महिला रचनाकार पुरस्कार से सम्मानित

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 24 Feb 2022 05:47 PM (IST)

    चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में आयोजित हरियाणा साहित्य पर्व कार्यक्रम में ज

    Hero Image
    डा. शमीम शर्मा श्रेष्ठ महिला रचनाकार पुरस्कार से सम्मानित

    सिरसा (विज्ञप्ति) : चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में आयोजित हरियाणा साहित्य पर्व कार्यक्रम में जेसीडी की प्रबंध निदेशक डा. शमीम शर्मा श्रेष्ठ महिला रचनाकार पुरस्कार से सम्मानित हुई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें दो लाख की पुरस्कार राशि, शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि डा. शमीम शर्मा ने 19 पुस्तकें लिखी हैं। उन्होंने हरियाणा इनसाइक्लोपीडिया में भी अपना सहयोग देते हुए 10 खंडों का संपादन किया है जिसके चलते उनका साहित्य में एक प्रमुख योगदान है। उन्होंने साहित्य के साथ-साथ सामाजिक सेवा एवं शिक्षा में भी अपना योगदान दिया है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय साहित्य अकादमी द्वारा डा. शमीम शर्मा को भाषा सम्मान भी दिया जा चुका है। डा. शमीम शर्मा अब तक 40 बार से अधिक रक्तदान कर चुकी है। इस सम्मान के लिए उन्हें चौधरी देवी लाल मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन अभय सिंह चौटाला एवं जेसीडी के चेयरमैन अर्जुन सिंह चौटाला, वाइस चेयरमैन मनिदर पाल सिंह बराड़ एवं जेसीडी के विभिन्न कालेजों के प्राचार्यों व कुलसचिव ने बधाई दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें