Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    73 साल पहले कुटिया के रूप में शाह मस्ताना जी ने बनाया था डेरा सच्चा सौदा

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 17 Nov 2021 06:01 PM (IST)

    डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना महाराज ने 29 अप्रैल 1948 को करीब 73 वर्ष पहले बेगू रोड पर छोटी सी कुटिया के रूप में डेरा सच्चा सौदा की नींव रखी थी।

    Hero Image
    73 साल पहले कुटिया के रूप में शाह मस्ताना जी ने बनाया था डेरा सच्चा सौदा

    जागरण संवाददाता, सिरसा : डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना महाराज ने 29 अप्रैल 1948 को करीब 73 वर्ष पहले बेगू रोड पर छोटी सी कुटिया के रूप में डेरा सच्चा सौदा की नींव रखी थी। बेशक आज देशभर में अनेक स्थानों पर डेरा सच्चा सौदा के आश्रम बन चुके हैं परंतु डेरा अनुयायियों के लिए यह जगह पावन धार्मिक स्थल से कम नहीं है। वर्तमान में यह आश्रम मस्ताना जी धाम के नाम से प्रख्यात है। डेरे में आने वाला प्रत्येक अनुयायी यहां श्रद्धा से शीश झुकाता हैं। करीब 73 वर्ष पहले बनाए गए इस आश्रम में अब भी पुराने समय की इबारत जस की तस है। आश्रम में अनेक कमरे हैं। गुफा, लंगर घर व नामदान हाल है। इस आश्रम के अलावा मस्ताना जी ने 25 आश्रमों का निर्माण करवाया। सिरसा में गांव नेजिया, रानियां, घुक्कांवाली व अन्य स्थानों पर भी मस्ताना जी द्वारा बनाए गए आश्रम हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरु सावन शाह ने नाम दिया मस्ताना

    डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक मस्ताना का जन्म कार्तिक मास की पूर्णिमा सन 1891 में पाकिस्तान के बलोचिस्तान के कलायत जिले की तहसील गंधेय के गांव कोटड़ा में हुआ। इनके पिता पिल्ला मल थे और माता तुलसां बाई थी। इनके बचपन का नाम खेमा मल था। सच्चे गुरु की तलाश में ये डेरा व्यास आए जहां इन्होंने बाबा सावन शाह से नामदान लिया। अपने गुरु को पांवों में घुंघरू बांधकर व नाच कर रिझाने वाले खेमा मल को सावन शाह ने मस्तानों का मस्ताना, शाहों का शाह की उपाधि से नवाजा और उन्हें सिरसा भेजा। वर्ष 1948 से लेकर 1960 तक मस्ताना जी ने हजारों लोगों को गुरुमंत्र देकर उनकी बुराइयां छुड़वाई। उन्होंने हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में 25 आश्रमों का निर्माण किया। लोगों को राम नाम से जोड़ने के लिए वे सोना, चांदी, कपड़े और नोट बांटते थे। 28 फरवरी 1960 को उन्होंने डेरा की बागड़ोर शाह सतनाम जी के हाथों में सौंप दी। बाद में 18 अप्रैल 1960 को नश्वर शरीर त्याग कर निजधाम चले गए।

    शुक्रवार को डेरा में आयोजित होगी नामचर्चा, पहुंचने शुरू हुए अनुयायी

    वर्तमान में शाह मस्ताना जी धाम के पास ही लड़कों का स्कूल व कालेज है। इसके अलावा यहां रोलर स्केटिग का अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम है। इस आश्रम से करीब आठ किलोमीटर दूर डेरा का मुख्यालय है, जो शाह सतनाम धाम के नाम से जाना जाता है। मस्ताना जी महाराज के अवतार दिवस के अवसर पर शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा में नामचर्चा कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर डेरा अनुयायी सिरसा पहुंचना शुरू हो गए हैं।