Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौ साल बाद संयोग, इस बार 9 के बजाय 10 दिन चलेंगे नवरात्र, पढ़िये क्या है इसके पीछे कारण

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 02:05 PM (IST)

    इस साल शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक चलेगा जो 10 दिनों का होगा क्योंकि चतुर्थी तिथि दो दिन है। 9 साल बाद ऐसा संयोग आया है जब नवरात्र 10 दिनों का होगा। श्री दुर्गा कीर्तन मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। मां दुर्गा की सवारी हाथी पर होगी जो सुख और समृद्धि का प्रतीक है।

    Hero Image
    वर्ष 2016 में नवरात्र 10 दिन के थे और इस बार भी। मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

    संवाद सहयोगी, रानियां। शारदीय नवरात्र महोत्सव 22 सितंबर से शुरू हो रहा है और एक अक्टूबर को दुर्गा नवमी पर संपन्न होगा। इस बार नवरात्र नौ के बजाय 10 दिन चलेंगे। क्योंकि चतुर्थ तिथि दो दिन पड़ रही है। इससे पहले वर्ष 2016 में भी नवरात्र 10 दिन के थे और अब 9 साल बाद फिर ऐसा ही संयोग बना है। वहीं वर्ष 2021 में नवरात्र केवल 8 दिन के ही थे। हालांकि इस बार भी पंचांग को लेकर मतभेद है, कुछ पंचांग के अंदर तृतीया तिथि दो दिन बताई गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकांश ज्योतिषों के मुताबिक चतुर्थी 25 व 26 सितंबर 2 दिन है। चतुर्थ तिथि दो दिन होने के कारण ही एक नवरात्र इस बार बढ़ रहा है। अब नवमी 30 सितंबर के बजाय एक अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती वाले दिन दशहरा पर्व है। श्री दुर्गा कीर्तन मंदिर के पुजारी दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि नवरात्र में इस बार मां दुर्गा की सवारी हाथी है। मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आना सुख समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति का संकेत होता है।

    नवरात्र में नौ दिन शैलपुत्री ब्रह्मचारिणी चंद्रघंटा कूष्मांडा स्कंदमाता कात्यायनी कालरात्रि महागौरी सिद्धिदात्री नौ देवियों की पूजा हाेती हैं। 10 विधाओं में काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छित्रमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी, और कमला की आराधना करते हैं।

    मंदिर में होगा श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन

    शारदीय नवरात्रों के अवसर पर श्री दुर्गा कीर्तन महिला मंडल रानियां की ओर से श्री दुर्गा कीर्तन मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी उप प्रधान संजय आहूजा ने बताया कि 22 सितंबर को कथा का प्रारंभ होगा और 30 सितंबर तक चलेगी। कथा का समय शाम 5 बजे से 7 बजे तक रहेगा।