विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sirsa News: अभय सिंह चौटाला ने सरकार बनने पर ये सुविधाएं देने का किया वादा, कहा- पिछड़े वर्ग से होगा एक डिप्टी सीएम

By Subhash Agnihotri Edited By: Deepak Saxena
Published: Sun, 14 Jan 2024 09:54 PM (IST)

इनेलो पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने रविवार को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में लोगों से सरकार बनाने ...और पढ़ें

अभय सिंह चौटाला ने सरकार बनने पर ये सुविधाएं देने का किया वादा।
अभय सिंह चौटाला ने सरकार बनने पर ये सुविधाएं देने का किया वादा।

जागरण संवाददाता, सिरसा। जिले की अनाज मंडी में इनेलो पार्टी की ओर से रविवार को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन किया गया, जिसमें इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इनेलो की सरकार बनाने को लेकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि इनेलो सरकार में एक डिप्टी सीएम पिछड़ा वर्ग से होगा और इस वर्ग का राजनीतिक व सामाजिक विकास करवाया जाएगा।

बीजेपी कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग को वोटबैंक के लिए इस्तेमाल किया: अभय

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने अपने अपने शासन में पिछड़ा वर्ग के लोगों को केवल वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया है, जिसका जीता जागता प्रमाण पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पिछड़ा वर्ग के किसी व्यक्ति की बजाए अपने पुत्र को राज्यसभा का सदस्य बनाकर दिया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल व इनेलो सुप्रीमो ने सदैव इस वर्ग को राजनीतिक ताकत दी है, जिसकी प्रमाणिकता रामकुमार कश्यप को सांसद, जयनारायण वर्मा को विधायक, गुरदयाल सैनी को सांसद, हरिसिंह सैनी को मंत्री, हजारचंद कंबोज को मंत्री, मोहनलाल सैनी को महेंद्रगढ़ से सांसद, रामकिशन बैरागी को विधायक बनाकर दी है।

ये भी पढ़ें: Haryana: सीएम मनोहर लाल ने स्कूलों को मर्ज करने के फैसले पर लगाई रोक, विपक्ष के मुद्दे के बाद तलब की फाइलें

इनेलो ने रखा सभी वर्गों का पूरा सम्मान: अभय चौटाला

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो ने सदैव इस वर्ग को पूरा सम्मान दिया है और इसके हित में योजनाएं बनाकर अमलीजामा पहनाया गया है। उन्होंने सभी पिछड़ा वर्ग समुदाय से हाथ उठवाकर संकल्प करवाया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में वे मौजूदा गठबंधन सरकार को चलता कर देंगे। इसके अलावा जेजेपी की ओर से प्रदेश के युवाओं के लिए निजी उद्योगों में 75 फीसदी आरक्षण के मुद्दे को भी पूरी तरह से विफल करार दिया।

सरकार बनते ही बढ़ा देगी बुजुर्गों की पेंशन

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व अपराध में पूरे देश में अव्वल है। इनेलो की सत्ता आते ही प्रदेशभर में पीले कार्ड व बंद की गई। बुजुर्गों की पेंशन बहाल की जाएगी व बुजुर्गों की पेंशन 7500 रुपए प्रतिमाह की जाएगी। इसके अलावा गृहणियों की रसोई को चलाने के लिए उनके खाते में 1100 रुपए, गैस सिलेंडर मुफ्त देने, बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा, बेरोजगारी की स्थिति में 21 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देने के अलावा ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि प्रत्येक घर में केवल 500 रुपए तक ही बिजली का बिल आ सके।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा कि मौजूदा वर्ष में प्रदेश की सत्ता पर इनेलो सत्तासीन होगी और सही मायने में सभी वर्गों के साथ-साथ प्रदेश का भी चहुंमुखी विकास करवाया जाएगा।

सम्मेलन में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सम्मेलन की अध्यक्षता इनेलो पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जयराम पंवार ने की जबकि विशिष्ट अतिथि नफे सिंह राठी थे। सम्मेलन के दौरान इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद सिंह लोहान, इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मवीर नैन, कुंभाराम, सुनैना चौटाला, राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुमित्रा देवी, प्रकाश भारती, पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणाी, गोकुल सेतिया, पूर्व एमएलए नरेश शर्मा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Haryana: राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर गृहमंत्री अनिल विज ने कसा तंज, कहा- 'प्रायश्चित करें तो ज्यादा लाभ मिलेगा'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।