Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव

    By Edited By:
    Updated: Fri, 05 Aug 2016 11:57 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, सिरसा : शुक्रवार को जिला भर में तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने ज

    जागरण संवाददाता, सिरसा :

    शुक्रवार को जिला भर में तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने जहां तीज के गीत गाए, वहीं युवतियों ने झूला झूलकर आनंद उठाया। तीज पर्व को लेकर बाजारों में खूब खरीददारी भी की गई। इस पर्व पर शहर में महिलाओं ने पार्कों में झूले झूलने का आनंद लिया वहीं ग्रामीणों क्षेत्रों में नहर व तालाब के किनारों पर झूला बांधकर इस पर्व को मनाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाली तीज मुख्य रूप से स्त्रियों का त्योहार है। इस समय जब प्रकृति चारों तरफ हरियाली की चादर सी बिछा देती है तो प्रकृति की इस छटा को देखकर मन पुलकित होकर नाच उठता है। जगह-जगह झूले लगाए जाते है। स्त्रियों के समूह गीत गाकर झूला झूलते हैं। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को श्रावणी तीज मना जाता है।

    महिलाएं व स्त्रियां अपने हाथों पर त्योहार विशेष को ध्यान में रखते हुए भिन्न-भिन्न प्रकार की मेहंदी लगाती हैं। इस दिन सुहागिन स्त्रियां सास के पांव छूकर उनसे आशीर्वाद लेती हैं।

    बच्चों ने दिखाया उत्साह

    सिरसा : खारियां पब्लिक स्कूल में तीज उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए। नर्सरी कक्षा के बच्चों के लिए विशेषकर मिक्की माउस लगाया गया। सभी बच्चों ने इस त्योहार का भरपूर आनंद उठाया। छात्राओं ने इस अवसर पर नृत्य भी किया। स्कूल प्रबंधक कृष्ण नैन ने सभी विद्यार्थियों को तीज उत्सव के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर जगदीश, कुलदीप कासनिया, रवि माकड़, बबलू मूंड, सुरेंद्र, प्रीतम, सायना कालड़ा, रेखा, अनु, संतोष, रचना, प्रियंका, गीतू, मंजू, ज्योति, उर्मिला, कौशल्या, अंजु मौजूद थे

    बच्चों व उनकी माताओं ने मनाया तीज का पर्व

    सिरसा : भादरा बाजार स्थित हेलो किड्स स्कूल में तीज पर्व हर्षोल्लास के साथ हरियाणवी संस्कृति के अनुसार मनाया गया। बच्चों व उनकी माताओं ने अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों के लिए राइम प्रतियोगिता करवाई गई, जबकि माताओं के लिए मेहंदी व डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राइम प्रतियोगिता में नर्सरी की मायरा व एलकेजी के अगंद ने प्रथम स्थान हासिल किया। नर्सरी की काव्या व एलकेजी के धनजय ने द्वितीय तथा नर्सरी की प्रार्ची व यूकेजी की साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महेंदी प्रतियोगिता में श्रीमति सुशीला व डांस प्रतियोगिता में श्रीमति अवनी विजेता रही। सभी बच्चों व अभिभावकों ने तीज का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमति प्रियंका गोल्छा ने पारितोषिक वितरित किए।

    नवजोत ने रचाई सबसे सुन्दर मेहंदी

    रानियां : अभोली स्थित जीएनआईए में हरियाली तीज पर मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से बारहवीं तक की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने अपने-अपने हाथों को राजस्थानी, मारवाड़ी, अरेबियन, गुजराती शैलियों में मेहंदी रचाई। निर्णायक मंडल द्वारा सभी कक्षाओं मे से प्रथम व द्वितीय स्तर की मेहंदी को चयनित किया गया। इस प्रतियोगिता के प्रारंभ मे स्कूल प्रबंधक कमेटी सुभाष बजाज, गुलशन बजाज, करण बजाज एवं प्राचार्या अनीता महेन्द्रु ने शिव पार्वती का पूजन किया गया और एवं प्रसाद वितरित किया।

    तीज पर्व पर हुई विभिन्न स्पर्धाएं

    ऐलनाबाद : हरियाली तीज के उपलक्ष में श्रीराम किड्स केयर स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी बच्चों को पतंजलि पार्क में ले जाकर झूले झूलवाए गए। स्कूल संचालक गौरव ग्रोवर ने बच्चों को तीज का महत्व बताते हुए बताया कि यह त्यौहार मानसून के आने की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन पार्वती माता की तीज माता के रूप में पूजा की जाती है व्रत रखा जाता है।

    comedy show banner
    comedy show banner