Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थानी व गुजराती परिधान के साथ 16 श्रृंगार कर महिलाएं अनूठे अंदाज में आई नजर

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 18 Oct 2018 08:23 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, रोहतक : रंग- बिरंगे राजस्थानी व गुजराती परिधानों के साथ 16 श्रृंगार कर

    राजस्थानी व गुजराती परिधान के साथ 16 श्रृंगार कर महिलाएं अनूठे अंदाज में आई नजर

    जागरण संवाददाता, रोहतक :

    रंग- बिरंगे राजस्थानी व गुजराती परिधानों के साथ 16 श्रृंगार कर महिलाएं एक अनूठे अंदाज में नजर आई। इसके साथ ही डीजे की बीट के गानों पर कदम-ताल मिलाते हुए गरबा और डांडिया कर मौज मस्ती की। यह नजारा दीवा क्लब ऑफ वूमेन के द्वारा आयोजित डांडिया इव¨नग में देखने को मिला। बृहस्पतिवार को शीला बाईपास स्थित एक होटल में पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब की सभी महिलाएं अपने बच्चों के साथ डिफरेंट स्टाइल के गेम खेलकर डांडिया इव¨नग को इंजॉय किया। नवरात्र थीम पर आयोजित गेट टू गेदर पार्टी आयोजित की गई। यह पार्टी क्लब सदस्य गीत परूथि, प्रीति चुघ, नीति बुद्धिराम व प्रियंका चावला के द्वारा संचालित की गई। पार्टी का शुभांरभ माता की चौकी लगा कर किया गया। सभी सदस्यों ने माता के नौ रूपों की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर महिलाओं ने फोटो बूथ पर साईकिल, मटकी, राजस्थानी छाता के साथ सेल्फी ली। वहीं दूसरी ओर रंगीलो म्हारों ढोलना, ओ शुभारंभ, उड़ी उड़ी जाए जैसे गीतों पर महिलाओं ने डांडिया और गरबा खेला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिफरेंट स्टाइल व फन्नी गेम खेल कर किया इंजॉय

    डांडिया इव¨नग में डांडिया के साथ-साथ सदस्यों के मनोरंजन के लिए डिफरेंट स्टाइल के गेम आयोजित किए गए। इस मौके पर गीत परूथि ने बताया कि पार्टी में 70 से अधिक महिलाओं के साथ उनके बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान उनके लिए माता की मूर्ति तंबोला, रसोई में कलर थीम, गेंदे के फूल को बालों में लगाओं, डांडिया रास के साथ फन्नी गेम में अपने फोन से अपने पति को आइ लव यू बोलने का टॉस्क रखा। जिसमें सभी ने काफी इंजॉय किया।