विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने जन्मदिन पर किया पौधारोपण

By JagranEdited By:
Published: Sat, 18 Jul 2020 09:04 AM (IST)

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल परिसर में पौधारोपण कर ग्रीन एमडीयू कैंपस मुहिम में अंशदान किया।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने जन्मदिन पर किया पौधारोपण
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने जन्मदिन पर किया पौधारोपण

जागरण संवाददाता, रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल (यूसीएस) परिसर में पौधारोपण कर ग्रीन एमडीयू कैंपस मुहिम में अंशदान किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे जीवन के लिए प्राण वायु है। बेहतर पर्यावरण के लिए हरित कैंपस जरूरी है। कुलपति ने गांव, गली-मुहल्ले में पौधारोपण करने व उनकी देखभाल के लिए आह्वान किया। प्रो. राजबीर ने अपने 56 वें जन्मदिन पर यूसीएस परिसर में 56 पौधे लगाए। इस मौके पर डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. नीना सिंह, रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन लाल तनेजा आदि मौजूद रहे।

कैंपस स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य मनोनित

जासं, रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल (यूसीएस) की प्रबंधन समिति के सदस्य मनोनीत किए हैं। कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि यूसीएस प्रबंधन समिति के पदेन अध्यक्ष कुलपति प्रो. राजबीर सिंह होंगे। इस प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य होंगे कुलसचिव, भूगोल विभाग से प्रो. नीना सिंह, संस्कृत विभाग से प्रो. सुरेंद्र कुमार, गणित विभाग से प्रो. जेएस नांदल, कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन्ज विभाग से प्रो. नसीब सिंह, अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग से प्रो. लवलीन, रसायनशास्त्र विभाग से प्रो. सपना गर्ग, बॉटनी विभाग से डा. सुरेंद्र सिंह, भौतिकी विभाग से डा. अनिल ओहल्याण, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से सुनित मुखर्जी, अध्यक्ष एमडीयू शिक्षा संघ, अध्यक्ष, एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ और निदेशक/प्राचार्य यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल। प्रबंधन समिति सत्र 2020-2021 के लिए मान्य होगी।