Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वरूपम के शतक से असम की मजबूत शुरुआत

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 03 Mar 2022 07:04 PM (IST)

    स्वरूपम पुरकायस्थ (113 रन) के शतक से असम की मजबूत शुरुआत हुई है। हालांकि सलामी बल्लेबाज रिषव दास (44 रन) व रियान पराग (48 रन) अर्धशतक से चूक गए। विदर्भ के खिलाफ रणजी मैच के पहले दिन असम ने छह विकेट पर 289 रन बना लिए हैं।

    Hero Image
    स्वरूपम के शतक से असम की मजबूत शुरुआत

    जागरण संवाददाता, रोहतक : स्वरूपम पुरकायस्थ (113 रन) के शतक से असम की मजबूत शुरुआत हुई है। हालांकि सलामी बल्लेबाज रिषव दास (44 रन) व रियान पराग (48 रन) अर्धशतक से चूक गए। विदर्भ के खिलाफ रणजी मैच के पहले दिन असम ने छह विकेट पर 289 रन बना लिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले सुबह विदर्भ ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। अमस को एक रन के स्कोर पर पहला झटका सलामी बल्लेबाज शुभम मंडल के रूप में लगा। जिसके बाद सलामी बल्लेबाज रिषव दास ने रियान पराग के साथ मिलकर अच्छे शाट्स लगाए और स्कोर को 74 रन तक पहुंचाया। लेकिन इसी स्कोर पर रियान पराग 48 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे छोर से रिषव ने विकेट बचाए रखा और उन्होंने गोकुल शर्मा के साथ स्कोर आगे बढ़ाया लेकिन 107 रन के स्कोर पर गोकुल शर्मा का विकेट गिर गया। इसके बाद स्वरूपम और रिषव के साथ मिलकर शानदार शाट्स खेले। स्वरूपम ने मैदान के चारों तरफ शाट्स लगाए। उन्होंने 12 चौके और तीन छक्के लगाते हुए शतक ठोका। स्वरूपम का निजी स्कूल 113 रन रहा और उन्होंने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम योगदान दिया। 216 रनों के स्कोर पर स्वरूपम के रूप में असम का चौथा विकेट गिर गया। वहीं, 238 रनों के स्कोर पर रिषव दास भी आउट हो गए और 283 के कुल स्कोर पर डेनिश दास का विकेट गिर गया। रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे चार दिवसीय रणजी मैच में पहले दिन स्टंपस के समय असम के कुनाल शेकिया 26 रन जबकि मुखतार हुसैन शून्य रन पर खेल रहे थे। दोनों ही टीमें रणजी ट्राफी के एलिट ग्रुप जी में शामिल हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner