सुनारिया जेल से सात कुख्यात बदमाश किए शिफ्ट
फोटो संख्या - जागरण संवाददाता, रोहतक : सुनारिया जेल में बंद सात कुख्यात बदमाशों को जेल प्रश् ...और पढ़ें

फोटो संख्या -
जागरण संवाददाता, रोहतक : सुनारिया जेल में बंद सात कुख्यात बदमाशों को जेल प्रशासन ने प्रदेश की अन्य जेलों में शिफ्ट कर दिया है। इसे सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है। महानिदेशक जेल केपी ¨सह भी शनिवार को सुनारिया जेल पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। सूत्रों की मानें तो जेल के कई अधिकारियों का तबादला भी निश्चित है क्योंकि उनकी भूमिका भी संदेह के दायरे में बताई गई है। बता दें कि 25 अगस्त को डेरामुखी गुरमीत राम रहीम को पंचकूला की सीबीआइ कोर्ट द्वारा दोषी करार देने के बाद सुनारिया जेल में भेजा गया था। बाद में 28 अगस्त को सुनारिया जेल में भी जज ने अस्थाई अदालत लगाकर उसे 20 वर्ष की सजा सुनाई थी। इसी दिन से दोषी यहां बंद है। गुरमीत की सुरक्षा को देखते हुए जेल प्रशासन यहां से सात कुख्यात बदमाशों को अन्य जेलों में शिफ्ट कर चुका है। बताया जाता है कि जेल प्रशासन ने यह निर्णय इन बदमाशों की गतिविधियों और उनपर दर्ज मुकदमों के चलते लिया है। सूत्रों की मानें तो पांच बदमाशों को झज्जर जेल, एक को हिसार और एक को सोनीपत की जेल में भेजा गया है। जेल प्रशासन जेल में बंद अन्य बदमाशों की सूची भी तैयार कर रहा है, अगर जरूरत पड़ी तो उनको भी शिफ्ट किया जा सकता है।
सैल में अकेला है गुरमीत
सुनारिया स्थित जेल में दुष्कर्म के दोषी गुरमीत को अप्रूवल सैल में रखा गया है। सूत्रों की माने तो इस सैल में सभी कमरे यानि चक्की को खाली पहले ही करवा दिया था। 24 घंटे दोषी को सैल में ही रहना पड़ रहा है। उसपर निगरानी रखने के लिए दो नंबरदार तैनात किए है। यहीं नंबरदार दिन -रात उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हैं और खाने-पीने का सामान पहुंचाते हैं। बाबा जेल में टी -शर्ट और कैपरी में रहता है। अब तो जेल का ही खाना शुरू भी कर दिया है। पहले तो कैंटीन से फल- फ्रूट व बिस्कूट मंगवाकर खाता था।
जेल अधीक्षक की तबादले की भी चर्चा
जेल के खास सूत्रों से पता चला कि सुनारिया जेल के अधीक्षक सुनील सांगवान को भी अन्य जेल में भेजा जा सकता है। हालांकि जेल में तीन जेल अधीक्षक की तैनात सरकार की तरफ से की गई है। पलवल जेल के अधीक्षक दीपक शर्मा और एक अन्य जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल भी 25 अगस्त से ही सुनारिया जेल की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं। जेल अधीक्षक सुनील सांगवान पूर्व की हुड्डा सरकार में मंत्री रहे सतपाल सांगवान के बेटे हैं। सरकार को जेल से कई महत्वपूर्ण जानकारी सरकार को भेजी गई है, जिससे जेल अधीक्षक का तबादला तय माना जा रहा है।
डीजी ने चार घंटे खंगाली जेल की व्यवस्था
महानिदेशक जेल केपी ¨सह सुनारिया जेल में करीब सवा बारह बजे पहुंचे और शाम सवा चार बजे तक यहीं पर ठहरे। इस दौरान उन्होंने जेल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अप्रूवल सैल का भी मुआयना किया, जहां दुष्कर्म के दोषी राम रहीम को रखा गया है। अधिकारियों को सुरक्षा को लेकर खास निर्देश भी दिए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।