यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दूसरे लड़के से की बात तो सलीम ने गर्लफ्रेंड सोनी को उतारा मौत के घाट, दिल्ली से किया अपहरण; रोहतक में दफनाया शव
दिल्ली के नांगलोई में एक सलीम नाम के युवक ने अपनी प्रेमिका के किसी और लड़के से बात करने से ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली के नांगलोई में घर से अपहरण कर युवती को लेकर गए थे रोहतक
- नांगलोई से लड़की को कार में लेकर मदीना के खेतों में पहुंचे थे आरोपित
- मारपीट के बाद हत्या कर खेत में दबा दिया युवती का शव
जागरण संवाददाता, रोहतक। नांगलोई इलाके के युवक को प्रेमिका का दूसरे लड़के से बात करना इतना नागवार गुजरा कि वह घर से अपहरण कर उसको रोहतक ले गया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रोहतक के मदीना गांव के खेत में गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया और वापस दिल्ली आकर इलाके में आराम से घूमने लगा।
नांगलोई थाना पुलिस ने युवक व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित सलीम उर्फ संजू और उसका साथी पंकज नांगलोई इलाके के रहने वाले हैं और सोनिया उर्फ सोनी कुमारी भी यहीं की रहने वाली थी। आरोपितों का तीसरा साथी फरार है।
सोनी को घर से जबरन उठा ले गया सलीम
पुलिस के अनुसार नांगलोई के मनीष ने गुरुवार सुबह नांगलोई थाना पुलिस को बहन सोनिया के अपहरण होने की शिकायत दी थी। मनीष ने बताया था कि सोनिया सलीम के साथ लंबे समय से रिलेशन में थी।
यह भी पढ़ें- Gurugram Murder: घर नहीं बेचना चाहता था शख्स, पिता-पुत्र ने पीट-पीटकर कर दी हत्या; गिरफ्तार
सोमवार तड़के सलीम अपने दो दोस्तों पंकज व सोहित उर्फ रितिक के साथ सोनिया को जबरन घर से ले गया। कई घंटे बाद सलीम से फोन पर बात हुई, तो बैकग्राउंड से आवाज आई, ‘गड्ढा और गहरा खोदो’। इसके बाद डरा हुआ मनीष पुलिस के पास पहुंचा।
मारपीट के बाद फोन चार्जर की तार से गला घोंटा
पुलिस को सोनिया का शव मदीना गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर खेत में मिला है। शव साढ़े चार फीट गहरा गड्ढा खोदकर दबाया गया था। पुलिस को लड़की के चेहरे पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं।
यह भी पढ़ें- Kanpur News : होटल के कमरे में प्रेमिका की दुष्कर्म के बाद हत्या, फिर आरोपी ने कर दिया आत्मसमर्पण
शरीर पर भी कई जगह पर गहरी चोट के निशान हैं। रोहतक पुलिस व एफएसएल टीम ने नमूने एकत्रित कर शव को नांगलोई पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपितों ने बताया कि चोटें मारने के बाद उन्होंने मोबाइल फोन के चार्जर से गला घोंटकर जान ली थी।
हत्या के बाद दिल्ली में घूमते मिले आरोपी
हत्या कर वापस दिल्ली लौटे पुलिस ने सोनिया की जब तलाश की तो आरोपित सलीम व पंकज मुहल्ले में घूमते मिल गए थे। दोनों मदीना में सोनिया का शव दबा दिल्ली आ गए थे। उनके पास से सोनिया के कागजात मिले तो सख्ती से पूछताछ की गई। इसमें हत्या का पता चला।
