विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram Murder: घर नहीं बेचना चाहता था शख्स, पिता-पुत्र ने पीट-पीटकर कर दी हत्या; गिरफ्तार

Published: Thu, 03 Oct 2024 05:06 PM (IST)

गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के धनकोट गांव में मकान के विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या ...और पढ़ें

गुरुग्राम में मकान के विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
गुरुग्राम में मकान के विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

HighLights

  1. राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के धनकोट गांव में हुई वारदात, लाठी-डंडे से पीटा
  2. भाई की शिकायत पर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों को पकड़ा

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के धनकोट गांव में मकान के विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। भाई की शिकायत पर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया। दोनों आरोपित पास में ही रहते हैं और रास्ते और मकान के विवाद में इन्होंने हत्या की वारदात स्वीकार की।

राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर धनकोट गांव में एक व्यक्ति का शव बरामद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना पुलिस की टीम, सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की पहचान धनकोट गांव निवासी 48 वर्षीय शशिकांत के रूप में की गई।

दोनों आरोपित पिता-पुत्र हैं

इसके भाई ने पुलिस को शिकायत दी कि पड़ोस में रहनेवाले दो लोग मंगलवार रात शशिकांत को बुलाकर ले गए थे। हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने श्याम चौक से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान धनकोट गांव निवासी अनिल व आकाश के रूप में की गई। दोनों पिता-पुत्र हैं।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि अनिल का मकान शशिकांत के ठीक बिलकुल पीछे है। शशिकांत का मकान मेन गली और अनिल का मकान कम चौड़ी वाली गली के अंदर है। अनिल कई बार शशिकांत से अपना मकान उसे बेचने के लिए दबाव बना चुका था। इसको लेकर दोनों में पहले भी झगड़े हुए थे। शशिकांत मकान नहीं बेचना चाहता था। इसी की रंजिश में अनिल ने मंगलवार रात शशिकांत को बात करने के लिए बुलाया। बेटे आकाश के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

अनिल पर पहले भी केस दर्ज

आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड से पता चला कि अनिल के खिलाफ पहले से ही दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। लूट करने के संबंध में एक केस शहर थाने में और मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक केस सोहना थाने में दर्ज है। दोनों को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः Haryana Election: हरियाणा में 3740 क्रिटिकल बूथ, DGP ने लिया प्रबंधों का जायजा; चुनाव में तैनात रहेंगे 30 हजार जवान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।