विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanpur News : होटल के कमरे में प्रेमिका की दुष्कर्म के बाद हत्या, फिर आरोपी ने कर दिया आत्मसमर्पण

Published: Sat, 19 Oct 2024 10:41 PM (IST)

Kanpur News गुजैनी निवासी प्रियांशु त्रिपाठी दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर उद्योग नगर निवासी 20 वर्षीय महिला मित्र के ...और पढ़ें

मृतका के पिता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
मृतका के पिता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

HighLights

  1. थाना पहुंच हत्यारोपित ने कबूली वारदात, किसी दूसरे के साथ संबंधों का था शक
  2. पेपर काटने वाली चाकू से रेत दिया गला, हाथ और सीने पर भी मिले चाकू के निशान

जागरण संवाददाता, कानपुर। फीलखाना के होटल में सिरफिरे प्रेमी ने पेपर काटने वाली चाकू से दुष्कर्म के बाद प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारोपित को शक था कि उसकी प्रेमिका और किसी के साथ संबंधों में है। वारदात के बाद प्रेमी घटनास्थल से करीब 10 किमी दूर गोविंद नगर थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने प्रमिका की हत्या कर दी है, जिसका शव होटल के कमरे में पड़ा है।

अर्धनग्न हालत में मिला युवती का शव 

इस सूचना पर गोविंदनगर पुलिस ने तत्काल होटल संचालक और फीलखाना पुलिस से संपर्क किया। फीलखाना पुलिस होटल के कमरे पहुंची तो युवती का रक्तरंजित शव अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस को हत्या में प्रयुक्त चाकू भी मौके से मिल गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

कमरा नंबर 402 में रुके थे दोनों 

गुजैनी निवासी प्रियांशु त्रिपाठी दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर उद्योग नगर निवासी 20 वर्षीय महिला मित्र के साथ फीलखाना स्थित होटल गगन सागर पहुंचा। दोनों ने होटल के रिसेप्शन में अपने-अपने आधार कार्ड जमा किए। होटल के कमरा नंबर 402 में दोनों रुके थे। दोपहर बाद करीब पौने चार बजे युवक हाेटल के कमरे से बाहर जाने लगा। होटल कर्मियों ने टोका उसने कहा कि कुछ सामान लेने जरा रहा है।

इसके बाद शाम करीब छह बजे प्रियांशु त्रिपाठी गोविंद नगर थाने पहुंचा और पुलिस को प्रेमिका की हत्या करने की जानकारी दी। उसकी सिरफिरी बातों को सुनकर पुलिस को पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ। मगर, पुलिस ने होटल गगन सागर और फीलखाना पुलिस को इस बारे में सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची तो होटल के कमरे में युवती की रक्तरंजित अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपित से पूछताछ के आधार पर मृतक युवती के परिवार से संपर्क किया।

बीसीए कर रही थी युवती 

युवती के पिता ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। मृतका उनकी बड़ी बेटी है, जो कि प्रतिष्ठित कालेज से बीसीए के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा थी। सुबह वह परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। दोपहर बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो उसके मोबाइल पर फोन किया गया, मगर फोन बंद मिला।

इस बीच हत्यारोपित के दोस्त और उसी दौरान गोविंदनगर पुलिस का फोन पहुंचा तो उन्हें घटना के बारे में जानकारी मिली। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार, एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि युवती की पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। हत्यारोपित से से पूछताछ की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।