विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'देखते हैं अगला नंबर किसका', रोहतक में 4 लोगों की हत्या की भाऊ रिटोलिया गैंग ने ली जिम्मेदारी; अगली वारदात की दी चेतावनी

Published: Thu, 26 Nov 2026 12:01 PM (IST)

रोहतक के मिलन होटल में चार लोगों की हत्या मामले में नया मोड़ आया है, जहां इंस्टाग्राम पर 'भाऊ रिटोलिया गैंग' ने इसकी जिम्मेदारी ली है। गैंग ने इसे पुरानी हत्याओं का बदला बताया है और आगे भी वारदातें करने की चेतावनी दी है।

हमले के बाद जांच करती पुलिस (जागरण फोटो)

हमले के बाद जांच करती पुलिस (जागरण फोटो)

HighLights

  1. रोहतक मिलन होटल चौहरे हत्याकांड में नया मोड़।

  2. इंस्टाग्राम पर भाऊ रिटोलिया गैंग ने ली जिम्मेदारी।

  3. पुरानी हत्याओं का बदला लेने का किया दावा।

जागरण संवाददाता, रोहतक। शहर में बुधवार रात मिलन होटल में चार लोगों की हत्या मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस सनसनीखेज वारदात में अब सोशल मीडिया के जरिए गैंगवार का नया एंगल जुड़ गया है।

सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कुख्यात हिमांशु उर्फ भाऊ रिटोलिया गैंग के नाम से इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली गई है।

पुरानी हत्याओं का बदला लेने का दावा

जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर 'rohitbajrang07' नाम की आईडी से एक पोस्ट शेयर की गई है। इस पोस्ट में मिलन होटल हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए इसे बदले की कार्रवाई बताया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि यह अटैक रोहित, बजरंग और सोनू डीघल की हत्या का बदला लेने के लिए किया गया है।

bhau_gangs

खुली चेतावनी और कई लोगों को किया टैग

वायरल पोस्ट के जरिए अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए आगे भी वारदातों को अंजाम देने की धमकी दी है। पोस्ट में चेतावनी भरे लहजे में लिखा "देखते हैं अगला नंबर किसका आएगा।"

इसके साथ ही पोस्ट में कुछ अन्य लोगों को भी टैग करते हुए उन्हें जवाब देने की बात कही गई है, जिससे इलाके में गैंगवार बढ़ने की आशंका गहरा गई है।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट की प्रामाणिकता और मिलन होटल हत्याकांड से इसके वास्तविक संबंध की अभी तक पुलिस या किसी अन्य एजेंसी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। साइबर सेल और पुलिस की टीमें इस इंस्टाग्राम अकाउंट और पोस्ट के सोर्स की जांच में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें- 3 साल पहले गोलियों से बच निकला था रिंकू, अब रोहतक के होटल में साथियों संग मारा गया; खाना लेने गए बेगुनाह की भी मौत

यह भी पढ़ें- रोहतक में खूनी गैंगवार: पुलिस चौकी से 50 कदम दूर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार लोगों की मौत

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।