Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rohtak News: विकसित भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर बने अंतरराष्ट्रीय पहलवान संग्राम सिंह, स्वच्छ भारत अभियान और फिट इंडिया के भी हैं आइकॉन

    By Omparkash VashishtEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 12:16 PM (IST)

    अंतरराष्ट्रीय पहलवान और अभिनेता संग्राम सिंह को भारत सरकार ने विकसित भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री मंत्री हरदीप पुरी ने उन्हें प्रमाण-पत्र सौंपा। बता दें कि संग्राम सिंह इससे पहले स्वच्छ भारत अभियान खेल मंत्रालय के फिट इंडिया के आइकॉन और एंबेडसर भी हैं। इसके साथ ही तंबाकू फ्री इंडिया के चेहरा भी हैं।

    Hero Image
    Rohtak News: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के साथ संग्राम सिंह अपनी पत्नी पायल रोहतगी के साथ। सौ. संग्राम सिंह(Photo)

    जागरण संवाददाता, रोहतक। Sangram Singh becomes the brand ambassador of Vikasit Bharat Campaign अंतरराष्ट्रीय पहलवान हेल्थ गुरु प्रेरक और अभिनेता संग्राम सिंह( international wrestler Sangram Singh) को भारत सरकार ने विकसित भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

    केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी(Hardeep Puri) ने प्रमाण-पत्र दिया। संग्राम सिंह इससे पहले स्वच्छ भारत अभियान खेल मंत्रालय के फिट इंडिया के आइकॉन और एंबेडसर भी हैं।

    हमारा एप-नमो एप तथा माय भारत एप के भी बने ब्रांड एंबेसडर

    इसके साथ ही तंबाकू फ्री इंडिया (tobacco free india) के चेहरा भी हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने संग्राम सिंह को विकसित भारत के साथ-साथ हमारा एप नमो एप तथा माय भारत एप(Hamara App Namo App and My Bharat App) का भी एंबेडसर बनाने की घोषणा मंगलवार को की। हरदीप पुरी ने अपने एक्स प्लेटफार्म पर संग्राम सिंह के साथ फोटो भी डाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Bar Association Elections: हिसार में 15 दिसंबर को होंगे चुनाव, सुबह इतने बजे से डाले जाएंगे वोट

    2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का रखा लक्ष्य

    संग्राम सिंह ने दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। बाकायदा इसके लिए देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा भी निकाली जा रही है। लोगों को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प भी दिलाया जा रहा है।

    भारत सरकार ने इस महत्वपूर्ण अभियान के लिए मुझे ब्रांड एंबेसडर बनाया है, यह मेरे के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ लोगों को बीच जाऊंगा और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के अभियान में अपना योगदान देने का प्रयास करूंगा।

    संग्राम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(PM Modi) और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि देश लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है, इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को जाता है।

    पहलवान के संघर्ष पर बनकर तैयार हुई फिल्म

    संग्राम सिंह एक पहलवान के जीवन और उनके संघर्ष को लेकर फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म में संग्राम सिंह मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग हरियाणा के अलग-अलग जिलों में की गई है। फिल्म पूरी हो चुकी है, जिसका प्रीमियर जल्द होने वाला है।

    संग्राम सिंह ने बताया कि इस फिल्म में हरियाणा के ही अधिकतर कलाकार हैं। हरियाणा के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, उनको केवल अवसर देने की जरूरत है। खुद को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

    बता दें कि संग्राम सिंह ओलिंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में देश को कुश्ती में पदक दिलाने वाले केडी जाधव के जीवन पर फिल्म बना रहे थे, लेकिन किन्हीं कारणों से फिल्म नहीं बना सके। अब फिल्म के राइट्स बालीवुड के नामी डायरेक्टर को सौं दिए है ताकि वो महान पहलवान के जीवन पर फिल्म बना सके।

    यह भी पढ़ें: Haryana news: हरियाणा के निकाय मंत्री ने गुरुग्राम को दी बड़ी सौगात, 50 इलेक्ट्रॉनिक लोकल बसों को दिखाई हरी झंडी