वीडियो बना एक साल तक ब्यूटीपार्लर कर्मी को ब्लैकमेल करते रहे दो युवक
दो युवकों ने एक ब्यूटीपार्लर कर्मी के जबरन कपड़े उतारे और अश्लील वीडियो बना दी। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर एक साल तक हवस का शिकार बनाते रहे। ...और पढ़ें

जेएनएन, रोहतक। ब्यूटीपार्लर में काम करने वाली एक महिला से युवक की जान पहचान हुई तो वह उसके घर भी आने-जाने लगा। एक दिन युवक अपने दोस्त के साथ आया और जबरन महिला के कपड़े उतारकर उसकी वीडियो बना दी। इसके बाद युवक उसे ब्लैकमेल करने लगे और लगभग सालभर तक उससे दुष्कर्म करते रहे। महिला ने अब शिवाजी कालोनी थाने में युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है।
महिला के मुताबिक लगभग दो साल पहले उसके पति बीमार हो गए। उनकी किडनी खराब हो गई और वह नौकरी करने लायक नहीं रहे। इसके बाद उसने घर का खर्च चलाने के लिए गुड़गांव में एक ब्यूटी पार्लर में काम करना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसकी मुलाकात जनता कालोनी निवासी एक युवक से हुई। इसके बाद युवक ने उसके घर आना जाना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: एक और निर्भया: युवती से आठ घंटे तक की गई थी दरिंदगी, दो गिरफ्तार
महिला का कहना है कि उसने कुछ दिन तक उसके पति को भी डॉक्टर से उपचार कराया। महिला का कहना है कि एक दिन उसके पति दवाई लेने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान युवक व उसका दोस्त उसके घर पर आए। आरोप है कि पहले तो दोनों ने उसके जबरन कपड़े उतारे और उसकी वीडियो बना ली।
यह भी पढ़ें: पिता ने सौतेली बेटी को दुष्कर्म के बाद बेच डाला
इसके बाद धमकी दी कि यदि उसने उनकी बात नहीं मानी तो वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। महिला का कहना है कि जनता कॉलोनी के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन के बाद दूसरे युवक ने भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसी तरह से दोनों आरोपी उसे एक साल तक ब्लैकमेल करते रहे। महिला का कहना है कि जब हद हो गई तो उसने अपने पति को बताया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।