विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Rahim Parole: राम रहीम पैरोल पर फिर आया जेल से बाहर, साथ दिखी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Sat, 21 Jan 2023 02:14 PM (IST)

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। शनिवार को गुरमीत राम ...और पढ़ें

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर से जेल से बाहर आ गया है
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर से जेल से बाहर आ गया है

रोहतक, जागरण डिजिटल डेस्क। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर से जेल से बाहर आ गया है। शनिवार को गुरमीत राम रहीम सिंह को फिर से पैरोल मिल गई है। गुरमीत सिंह को तीन महीने में दूसरी बार पैरोल मिली है। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम बरनावा डेरे के लिए रवाना हुआ। इस दौरान राम रहीम को लेने के लिए उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत पहुंची।

लगाई थी अर्जी

जानकारी के मुताबिक, गुरमीत राम रहीम पैरोल के लिए अर्जी लगाई थी। शाह सतनाम सिंह के जन्मदिन में शामिल होने के लिए गुरमीत राम रहीम ने 25 जनवरी को अर्जी लगाई थी। 25 जनवरी के भंडारे और सत्संग के लिए डेरामुखी ने जेल प्रशासन को आवेदन भेजा था और सिरसा आने की अनुमति मांगी थी, जिसके लिए मंजूरी दे दी गई है। राम रहीम को इस बार 40 दिन की पैरोल मिली है।

हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने शुक्रवार को पैरोल की पुष्टि करते हुए कहा, "डेरा प्रमुख के परिवार ने राम रहीम के लिए एक महीने की पैरोल की मांग करते हुए जेल अधिकारियों को एक आवेदन दिया है। अब यह तो अदालत और आयुक्त द्वारा तय किया जाएगा कि राम रहीम को कितने दिनों के लिए पैरोल मिलेगी और वह इस दौरान कहां रहेगा।"

सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम

बता दें, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम अभी हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। इससे पहले राम रहीम अक्टूबर 2022 में 40 दिन के पैरोल पर बाहर आया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।