Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana News: जयहिंद ने अनोखे ढंग से अपना जन्मदिन, अपने आंदोलन के कपड़े नीलाम कर जुटाया चार लाख 21 हजार का फंड

    जयहिंद सेना के नवीन जयहिंद ने अनोखे ढंग से अपना जन्मदिन मानाया। इस दौरान अपने सभी पुराने कपड़े नीलाम किए। अपनी जयहिंद सेना के लिए फंड इकट्ठा किया। इस मौके पर उनके हरियाणा के साथियों ने ही नहीं बल्कि आस्ट्रेलिया अमेरिका न्यूजीलैंड और कनाडा में रह रहे दोस्तों ने भी इस नीलामी में हिस्सा लिया। यह सभी सामग्री खरीद करके जयहिंद सेना में दान किया।

    By Arun kumar sharma Edited By: Jeet Kumar Updated: Sun, 02 Jun 2024 06:00 AM (IST)
    Hero Image
    जयहिंद ने अनोखे ढंग से अपना जन्मदिन, नीलाम किए कपड़े

    जागरण संवाददाता, रोहतक। जयहिंद सेना के नवीन जयहिंद ने अनोखे ढंग से अपना जन्मदिन मानाया। इस दौरान अपने सभी पुराने कपड़े नीलाम किए। अपनी जयहिंद सेना के लिए फंड इकट्ठा किया। इस मौके पर उनके हरियाणा के साथियों ने ही नहीं बल्कि आस्ट्रेलिया, अमेरिका, न्यूजीलैंड और कनाडा में रह रहे दोस्तों ने भी इस नीलामी में हिस्सा लिया। यह सभी सामग्री खरीद करके जयहिंद सेना में दान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा की जनता की आवाज उठाई

    जयहिंद ने इस मौके कहा कि यह कपड़े पहनकर उन्होंने और जयहिंद सेना के साथियों ने हरियाणा की जनता की आवाज उठाई। उनके साथी ही उनके भामाशाह हैं। उन्हीं की मदद से आज तक वे जनता के मुद्दों के लिए शासन और प्रशासन से लड़ पाए। कोई नेता या बिजेनसमैन उनके पीछे नहीं है, बल्कि जनता का और उनके साथियों का ही सहयोग है। इस नीलामी से उन्हें लगभग चार लाख 21 हजार रुपये दान मिले मिले हैं।

    2100 से लेकर 51 हजार रुपये में पहने हुए कपड़े नीलाम हुए

    नवीन ने कहा कि इस राशि में से 11 हजार रुपये गोशाला में और 11 हजार रुपये अनाथाश्रम, वृद्धाश्रम में दान करेंगे। बाकी की दानराशि जयहिंद सेना में दान करेंगे। लगभग 50 आंदोलनों में पहने गए कपड़े नीलामी में रखे गए और भामाशाहों का धन्यवाद जो होने ये कपड़े खरीद जयहिंद सेना में दान किया। इस नीलामी में जयहिंद की चीजें 2100 से लेकर 51 हजार रुपये तक में नीलाम हुई। इस दौरान 2100 से लेकर 51 हजार रुपये में पहने हुए कपड़े नीलाम हुए।