बरात आने से पहले प्रेमी के साथ ऐसी हालत में मिली दुल्हन कि मच गया हंगामा
राेहतक के काहनी गांव में बरात आने से ठीक पहले दुल्हन व उसके प्रेमी ने जहर निगल लिया। इससे हंगामा मच गया। प्रेमी अपनी प्रेमिका के परिजनों पर जहर खिलाने का आरोप लगा रहा है।
जेएनएन, रोहतक। काहनी गांव में जश्न का माहौल था। बरात आने में कुछ ही घंटे शेष थे, लेकिन अचानक दुल्हन और उसका प्रेमी एक प्लाट में मिले। दोनों ने जहर निगला था। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं इस घटना के बाद युवती पक्ष के लोगों ने बरात को बुलाया और परिवार की दूसरी युवती से उसकी शादी कराई।
दरअसल, काहनी गांव की एक युवती की बारात शनिवार को लाढ़ौत गांव से आनी थी। युवती पक्ष के अनुसार, सुबह करीब साढ़े नौ बजे पड़ोस के एक युवक ने युवती को घर के पास एक खाली प्लाट में बुलाया और जबरदस्ती उसे सल्फास की गोली दे दी। इसके बाद युवक ने खुद भी जहर खा लिया। दोनों प्लाट में पड़े मिले। पता चलने पर दोनों पक्षों के परिजन वहां पहुंचे और पीजीआइएमएस में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
वहीं, युवक पक्ष का आरोप है कि युवक को लड़की के परिजनों ने बुलाया और इसके बाद उसके परिजनों ने दोनों को जबरन जहर पिलाया। लड़के ने भी अपने बयानों में यह बात कही है। यही नहीं लड़के से मारपीट भी की गई।
उधर, इस घटना के कुछ देर बाद युवती पक्ष के लोगों ने आपस में विचार-विमर्श किया और लड़के पक्ष को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि आप बारात लेकर आ जाइए परिवार की दूसरी लड़की से शादी करा दी जाएगी। इसके बाद लड़का पक्ष के कुछ लोग पहुंचे और शादी की रस्म पूरी की। गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।