Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतक में नील गाय को बचाने के चक्कर में पलटी कार, 33 वर्षीय शख्स की मौत; बच्चों को लाने जा रहा था ससुराल

    By Jagran NewsEdited By: Nitish Kumar Kushwaha
    Updated: Mon, 09 Jun 2025 12:06 PM (IST)

    महम के पास भिवानी रोड पर एक दुखद घटना में एक कार चालक की नीलगाय को बचाने की कोशिश में गाड़ी पलटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय के रूप में हुई जो सैमान गांव का निवासी था। वह अपने बच्चों को लेने ससुराल जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेज दिया है।

    Hero Image
    रोहतक में कार पलटने से 33 वर्षीय शख्स की मौत।

    संवाद सहयोगी, महम। महम से भिवानी रोड पर लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित टंकियों की फैक्ट्री के पास रविवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे एक कार चालक से एक नील गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होने पर कई पलटे खाने से कार सवार की मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची व छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड पर लिखे पते से हुई। मृतक की पहचान महम के सैमान गांव निवासी अजय पुत्र अनिल के रूप में हुई।

    इसकी आयु लगभग 33 वर्ष बताई गई है। मृतक के पिता अनिल ने बताया कि उनका बेटा अजय रविवार को लगभग 12 बजकर 30 मिनट पर अपने बच्चों को लेने अपनी ससुराल सिंदरोहा गांव जाने के लिए निकला था।

    महम से लगभग दो किलोमीटर चलने के बाद अचानक एक नीलगाय रोड की ओर आई। इसे बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। कई पलटे खाने के बाद वह खेतों में जा गिरी। उनका बेटा अजय पलटे खाते समय गाड़ी का मुख्य शीशा टूटने से बाहर जा गिरा।

    आसपास के लोगों ने अजय को उठाया व उसे महम के सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा पोस्ट मार्टम के लिए पीजीआइ रोहतक भेजा गया। अनिल दो बेटियों को पिता था।