Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मकडौली में चल रही किसानों की भूख हड़ताल तो मदीना में धरना

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jan 2021 07:16 AM (IST)

    किसान आंदोलन को लेकर रोहतक में भी अलग अलग स्थानों पर किसान डटे हुए हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    मकडौली में चल रही किसानों की भूख हड़ताल तो मदीना में धरना

    संवाद सहयोगी, महम :

    किसान आंदोलन को लेकर रोहतक में भी अलग अलग स्थानों पर किसान डटे हुए हैं। मकडौली में जहां किसान राजू भूख हड़ताल पर है तो वहीं मदीना टोल प्लाजा में किसानों का धरना चल रहा है। किसान आंदोलन को लेकर महम क्षेत्र की महिलाएं अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से जारी धरने में पहुंची और अपना समर्थन दिया। मदीना टोल प्लजा पर धरने को समर्थन देने पहुंची महिलाओं ने कहा कि सरकार चाहे कितना भी किसानों को तंग करले लेकिन किसान कृषि पर बनाए गए तीन कानूनों को वापिस करवाकर ही दम लेंगे। यह धरना किसान सभा के प्रधान प्रेम सिंह की अध्यक्षता में चल रहा है। इस पर बलवान सिंह, अशोक कुमार, अत्तर सिंह, नीलम राठी व उनकी टीम के सदस्यों सहित अनेक किसान शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मकड़ौली टोल प्लाजा पर किसान राजू भूख हड़ताल पर

    उधर, गोहाना रोड स्थित मकड़ौली टोल प्लाजा पर किसान राजू भूख हड़ताल पर हैं। यहां भी किसानों का धरना चल रहा है। किसानों का कहना है कि जब तक तीन कृषि कानून रद नहीं किए जाएंगे तब तक किसानों का आंदोलन यूं ही चलता रहेगा। चाहे कितना भी समय लग जाए। वीरवार को यहां भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश महासचिव डिम्पी पहलवान पहुंचे और यहां दिए जा रहे धरने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की ओर रवाना होंगे। वहीं कुछ किसान यहां धरना स्थल पर भी रहेंगे। धरने पर मकड़ौली के अलावा बोहर, लाढोत व आसपास के गांवों के अनेक किसान बैठे हुए हैं।