Haryana News: रोहतक के कंसाला गांव में मकान की छत गिरने से महिला की मौत
रोहतक के कंसाला गांव में बीती रात एक मकान की छत गिरने से 50 वर्षीय सुनील नामक महिला की मौत हो गई। महिला का बेटा दूसरे कमरे में सो रहा था और धमाके की आवाज सुनकर उसने शोर मचाया। पड़ोसियों की मदद से महिला को मलबे से निकाला गया और पीजीआइएमएस ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जागरण संवाददाता, रोहतक। गांव कंसाला में वीरवार देर रात मकान की छत गिरने से 50 वर्षीय सुनील पत्नी नरेश की मौत हो गई। घटना के दौरान महिला सुनील का बेटा पास के ही कमरे में सोया था। धमाके की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली तो उसने शोर मचाया।
इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से करीब पौने घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला सुनील को बेसुध हालत में मलबे से बाहर निकाला। स्वजन उसे पीजीआइएमएस के ट्रामा सेंटर में लेकर आए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सांपला थाना पुलिस ने शव को पीजीआइएमएस के शवगृह में रखवा दिया है। बताया जाता है कि मकान की छत जर्जर हो रही थी और बरसात के बाद से कमजोर हो चुकी थी। इसी कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।