Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेल नीति से हरियाणा बना अग्रणी राज्य : सर्बानंद सोनोवाल

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 09 Aug 2022 01:32 AM (IST)

    जागरण संवाददाता रोहतक केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल क ...और पढ़ें

    Hero Image
    खेल नीति से हरियाणा बना अग्रणी राज्य : सर्बानंद सोनोवाल

    जागरण संवाददाता, रोहतक

    केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की मजबूत खेल नीति के चलते हरियाणा खेल के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य बन चुका है। सोनोवाल कलानौर स्थित माडल स्कूल के नए परिसर में पौधारोपण करने के उपरांत उपस्थित लोगों व विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। कलानौर पहुंचने पर पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में मिली सफलता में हरियाणा का बड़ा योगदान है। राज्य के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राज्य की खेल नीति की वजह से खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा है। रोहतक जिला तो खेलकूद के लिए जाना जाता है। यह भी कहा भाजपा की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलते हुए पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को उसके अधिकार दिलाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन धन योजना के माध्यम से प्रत्येक गरीब का बैंक खाता खुलवाया है और योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में जा रहा है। सांसद डा. अरविद शर्मा ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर लोकसभा सह प्रभारी आनंद सागर, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, महामंत्री सतीश आहूजा व राजेश भालोट, राजेश सहगल, युवा भाजपा नेता हिमांशु ग्रोवर, पूर्व विधायक सरिता नारायण, रेनू डाबला, प्राचार्य प्रवीन खुराना, सूरजमल किलोई, ईश्वर सिघल, पवन आहूजा, राजीव, वीर सिंह हुड्डा, वजीर खोखर, मनोज शर्मा, गुलशन दुआ, राजसिंह गुढ़ान, अशोक सहगल व नरेश चुघ आदि मौजूद रहे।

    छह एकड़ में बनेगा नया भवन, दो हजार पौधे लगाए जाएंगे

    उपायुक्त एवं माडल स्कूल एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन कैप्टन मनोज कुमार ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पौधारोपण के साथ ही स्कूल रूपी पौधे का रोपण किया है। क्योंकि लगभग छह एकड़ क्षेत्र में माडल स्कूल का नया भवन बनाया जाएगा। यह भी कहा कि जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर माडल स्कूल की शाखाएं संचालित है। माडल स्कूल कलानौर के नए परिसर में विभिन्न श्रेणी के दो हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल बाद में सतिभाई साईदास आश्रम भी गए और आशीर्वाद लिया।

    भारत विकास परिषद ने आयोजित कराए कार्यक्रम

    भारत विकास परिषद रोहतक शाखा ने भिवानी रोड पर एक निजी गार्डेन में तिरंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय बंदरगाह, शिपिग, जल मार्ग एवं आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। शाखा के सदस्यों ने तिरंगा मार्च पास्ट कर हर घर तिरंगे का आगाज किया। मुख्य अतिथि सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगे की मुहिम शुरू हुई है।

    देश की आजादी में परिषद का योगदान : सांसद

    सांसद डा. अरविद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक नागरिक को न केवल अपने घरों पर तिरंगा लहराना है, बल्कि अपने हाथों में भी तिरंगा रखना है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने व उसके उपरांत देश को सुरक्षित बनाने में भारत विकास परिषद का उल्लेखनीय योगदान है।

    असम के विकास व सुधार में मंत्री सोनोवाल की अहम भूमिका : मनीष ग्रोवर

    पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष कुमार ग्रोवर ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें लगातार असम में प्रचार करने का मौका मिला था। असम की जनता की जुबान पर केवल सर्बानंद सोनोवाल द्वारा किए गए विकास व सुधार के कार्यों की ही चर्चा रही। उन्होंने कहा कि मंत्री रहते हुए सर्वानंद सोनेवाल ने असम में शांति व्यवस्था बहाल करने के साथ-साथ विकास के नए आयाम स्थापित किए। इस मौके पर तिरंगा परिवार के विजेता आशीष गुप्ता व आदीश जैन को मुख्य अतिथि ने तिरंगा देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन सीमा शर्मा ने किया, शाखा अध्यक्ष लोकेश जैन, शाखा सचिव विक्रांत शर्मा व शाखा महिला संयोजिका नीलम सहगल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रंजना गोयल, दिनेश बिदल, गणपत राय गोयल, मंजू बिदल, अशोक गुप्ता ने सभी मेहमानों को तिरंगा भेंट कर मुहिम से जुडऩे की अपील की। इस अवसर पर सांसद अरविद शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व विधायक सरिता नारायण, पूर्व मेयर रेनू डाबला मौजूद रहे।