हरिओम सेवा दल ने महिला को परिजनों से मिलाया
हरि ओम सेवा दल ने महिला जिदर कौर को उसके भाई से मिलाया। 1 सितंबर को इंदिरा कालोनी थाने एएसआइ रेखा उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला (उम्र 18) को आश्रम में पहुंचा गई।
जासं, रोहतक : हरि ओम सेवा दल ने महिला जिदर कौर को उसके भाई से मिलाया। 1 सितंबर को इंदिरा कालोनी थाने एएसआई रेखा उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला (उम्र 18) को आश्रम में पहुंचा गई। जो महिला पुलिस को हिसार रोड पर घूमती मिली, जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। घर का पता भी नहीं बता पा रही थी। पुलिस व आश्रम स्टाफ की ओर से महिला की काउंसिलिग की गई तो उसने अपना घर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बताया। हरि ओम सेवादल व पुलिस की मदद से महिला के घर सूचना दी गई। सूचना मिलने पर महिला का भाई रणजीत सिंह उसे लेने रोहतक पहुंचा। संस्था के प्रधान डा. अनिल शर्मा ने बताया संस्था की ओर से इस तरह से मानसिक तौर पर बीमार लोगों का उपचार के बाद उन्हें परिजनों से मिलाया जाता है। महिला के परिवार मिलन में संस्था सदस्य विजय खुराना, योगेश अरोड़ा, प्रवीन कवातड़ा, निर्मला, सुनीता, इंदिरा कालोनी थाने से विनोद कुमार व रेखा मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।