Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, रक्षाबंधन से पहले मिली 40 दिन की पैरोल; 15 अगस्त को मनाएगा जन्मदिन

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 08:26 AM (IST)

    हरियाणा सरकार ने डेरा प्रमुख राम रहीम को रक्षाबंधन से पहले 40 दिन की पैरोल दी है। राम रहीम 5 अगस्त को रोहतक की सुनारिया जेल से अपने काफिले के साथ सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गया। इस पैरोल से राम रहीम के समर्थकों में खुशी की लहर है।

    Hero Image
    राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, रक्षाबंधन से पहले मिली 40 दिन की मिली पैरोल (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, रोहतक। डेरा प्रमुख राम रहीम को रक्षाबंधन से पहले एक बार फिर से हरियाणा सरकार ने 40 दिन के पैरोल दी है। इसके चलते राम रहीम 5 अगस्त को रोहतक की सुनारिया जेल से साढ़े 6.30 बजे अपने काफिले के साथ सिरसा डेरे की ओर रवाना हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राम रहीम के लिए जेल से बाहर आना कोई नहीं बात नहीं है। इससे पहले डेरा प्रमुख राम रहीम को अप्रैल में 21 दिन की फरलो मिली थी। उस दौरान 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस था।

    यही नहीं डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को को फरवरी में दिल्ली चुनावों से पहले भी पैरोल दी गई थी। उस दौरान राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम डेरे में आकर सीधा वह आश्रम चला गया था।

    किस अपराध की सजा काट रहा राम रहीम?

    डेरे की दो साध्वियों के यौन शोषण मामले में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने अगस्त 2017 में डेरा मुखी को दोषी करार देते हुए उसे 10-10 साल की सजा सुनाई थी और साथ ही डेरा मुखी पर 30 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा दिया था। पीड़िता के बयान ही इस केस में सीबीआई ने छह वर्षों के बाद रिकॉर्ड किये थे। सीबीआई का कहना था कि, वर्ष 1999 में यौन शोषण हुआ था लेकिन बयान वर्ष 2005 में दर्ज किये गए।