हाकी में अंडर 17 व 19 में गिरावड की टीम रही प्रथम
महम में खंड स्तरीय खेल बाक्सिंग प्रतियोगिता मेंनिखिल मानसी व निधि ने पाया प्रथम स्थान।

- बाक्सिंग में निखिल, मानसी व निधि ने पाया प्रथम स्थान
संवाद सहयोगी, महम : महम में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बाक्सिग में सही राम स्कूल महम के खिलाड़ी निखिल ने अंडर-19 में 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, 80 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोखरा की मानसी को पहला स्थान मिला। अंडर-17 में 42 से 44, 44 से 46 व 46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय हाई स्कूल भराण की निधि, प्रिया व पूनम को प्रथम स्थान मिला।
खंड महम के गांव मदीना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय खेलों का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विजेंद्र हुड्डा ने किया। उन्होंने खंड के सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से चला रहे डीपी राजपाल ने बताया कि अंडर-17 में खो-खो में राकवमि विद्यालय फरमाणा प्रथम, एनजीजीबी फरमाणा को दूसरा स्थान मिला। अंडर-19 में राकवमा विद्यालय फरमाणा प्रथम व राकवमा विद्यालय खरकड़ा दूसरे स्थान पर रहा। दौड़ में अंडर-17 में 100 मीटर दौड़ में राकवमा विद्यालय फरमाणा से मुस्कान प्रथम व राकवमा विद्यालय निदाणा से नीशु दूसरे स्थान पर रही। 200 व 400 मीटर की दौड़ में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोखरा से ममता व अंकिता प्रथम व द्वितीय रही। 800 मीटर में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक सैमाण से अन्नु पहले व राकवमा विद्यालय मोखरा की साक्षी दूसरे स्थान पर रही। 3000 मीटर में राकवामि विद्यालय मोखरा की सोनी व मानसी को प्रथम व दूसरा स्थान मिला। रिले रेश में फरमाणा के एनजीजीबी स्कूल फरमाणा की छात्रा को प्रथम व राकवमा विद्यालय मोखरा को दूसरा स्थान मिला। हाई जम्प में एनजीजीबी फरमाणा की सविता प्रथम व राकवमा विद्यालय सैमाण को दूसरा स्थान मिला।
--
लंबी कूद में अंडर-17 में सलोनी विजयी
लंबी कूद में अंडर-17 में राकवमा विद्यालय मोखरा से सलोनी प्रथम व राकवमा विद्यालय निदाणा से अंशु को दूसरा स्थान मिला। अंडर 19 में एनजीजीबी फरमाणा से अजलि प्रथम व राकवमा विद्यालय मदीना से भावना दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19 शाट पुट में राकवमा विद्यालय मदीना से सानिया प्रथम, राकवमा विद्यालय फरमाणा से सरगम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 में साक्षी राकवमा विद्यालय फरमाणा प्रथम स्थान पर रही।
--
डिस्कस थ्रो अंडर-17 में साक्षी प्रथम
डिस्कस थ्रो अंडर-17 में राकवमा विद्यालय फरमाणा से साक्षी प्रथम स्थान पर रही। कुश्ती में 50 किलाग्राम भार वर्ग में राकवमा विद्यालय मोखरा से तन्नु व सैमाण से अनु, 53 में राकवमा खरकडा से आरती प्रथम व रीतु दूसरे स्थान पर रही। 55 किलो वर्ग में एनजीजीबी फरमाणा से कोमल को प्रथम स्थान मिला, 62 किलो वर्ग में राकवमा विद्यालय सैमाण से राखी को पहला स्थान मिला।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।