Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुभाष चंद्र बोस हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत: डा. जयपाल शर्मा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 22 Jan 2022 05:48 PM (IST)

    गौड़ ब्राह्मण डिग्री कालेज की यूथ रेडक्रास इकाई की ओर से सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि मेजर ओमकार व कर्नल राजवीर शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज प्राचार्य डा. जयपाल शर्मा ने की। मुख्यवक्ता कर्नल राजवीर शर्मा ने विधार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें भारतीय सेना में नियुक्ति के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने विधार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि रक्षा के क्षेत्र में करियर देश में सबसे प्रतिष्ठित एवं सम्मानित करियर में से एक माना जाता है। ऐसे युवा जो उत्साह साहस एवं चुनौतियों से भरे क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए रक्षा क्षेत्र सबसे बेहतर विकल्प है क्योंकि यह उनकी सारी पेशेवर उम्मीदों की पूर्ति करता है।

    Hero Image
    सुभाष चंद्र बोस हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत: डा. जयपाल शर्मा

    जागरण संवाददाता रोहतक : गौड़ ब्राह्मण डिग्री कालेज की यूथ रेडक्रास इकाई की ओर से सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि मेजर ओमकार व कर्नल राजवीर शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज प्राचार्य डा. जयपाल शर्मा ने की। मुख्यवक्ता कर्नल राजवीर शर्मा ने विधार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें भारतीय सेना में नियुक्ति के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने विधार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि रक्षा के क्षेत्र में करियर देश में सबसे प्रतिष्ठित एवं सम्मानित करियर में से एक माना जाता है। ऐसे युवा जो उत्साह, साहस एवं चुनौतियों से भरे क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए रक्षा क्षेत्र सबसे बेहतर विकल्प है क्योंकि यह उनकी सारी पेशेवर उम्मीदों की पूर्ति करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्य वक्ता मेजर ओमकार ने बताया अगर आप ग्रेजुएट हैं और भारतीय सेना में करियर बनाना चाहते हैं, तो सीडीएस आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। सीडीएस के तहत चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्तियां भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पदों पर होती है। इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल में ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके लिए तहत चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्तियां भारतीय सेना में की जाती है।

    प्राचार्य डा. जयपाल शर्मा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस हम सबके प्रेरणास्त्रोत है। हम सबको उनके पद चिन्हों पर चलकर उनके गुणों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। कार्यक्रम कालेज विद्यार्थियों ने कविता पाठ के माध्यम से नेता जी सुभाष चंद्र बोस को याद किया।

    निर्णायक मंडल की भूमिका में डा. अंजू शर्मा व सिमरन शर्मा रहे। कविता पाठ में बीकाम की छात्रा रिया प्रथम, बीएससी का छात्र हर्ष मुद्गिल द्वितीय व बीकाम की छात्रा मुस्कान तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में यूथ रेडक्रास काउंसलर मनीषा कौशिक व डा. कपिल कौशिक ने मुख्यातिथि का आभार व्यक्त किया।

    comedy show banner
    comedy show banner