Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    - अपना पहला, 25वां और 50वां करवा चौथ पर्व मनाने वाले दंपतियों ने साझा की मन की बात

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 04 Nov 2020 01:30 AM (IST)

    जागरण संवाददाता रोहतक तमाम दंपती इस बार करवा चौथ पर्व पारंपरिक रूप से मनाएंगे। सुहागिन

    - अपना पहला, 25वां और 50वां करवा चौथ पर्व मनाने वाले दंपतियों ने साझा की मन की बात

    जागरण संवाददाता, रोहतक : तमाम दंपती इस बार करवा चौथ पर्व पारंपरिक रूप से मनाएंगे। सुहागिनों के लिए इस पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, यश कीर्ति व सफल दांपत्य जीवन की कामना से दिनभर का उपवास करती हैं। संध्या में चंद्रमा को अ‌र्घ्य देने के साथ व्रत पूरा होता है। यह ऐसा व्रत है जो सिर्फ सुहागिन महिलाएं ही करती हैं। इस बार करवा चौथ बुधवार को है। जिसकी खास तैयारियां की जा रही है। खासकर पहली बार व्रत रखने वाली नवविवाहिताओं में खासा उत्साह है। हालांकि, हर आयु वर्ग की महिलाएं अपने-अपने अंदाज में त्योहार मनाने में जुटी हुई हैं। अपना पहला, 25वां और 50वां करवा चौथ पर्व मनाने वाले कुछ दंपतियों ने दैनिक जागरण के साथ मन की बात साझा की। ये मनाएंगे सिल्वर जुबली :

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी की सिल्वर जुबली पर करवा चौथ पर्व हम बेहतरी तरीके से मनाएंगे। इस दिन को खास बनाने के लिए परिवार के सभी सदस्यों के साथ डीनर किया जाएगा। घर को सजाया जाएगा और खुशियां मनाई जाएगी।

    - गीता और दीपक गुप्ता, जनता कालोनी, रोहतक । इनकी होगी गोल्डन जुबली :

    शादी की 50वीं सालगिराह को खास रूप से मनाया जा रहा है। हर त्योहार को साथ मिलकर मिला रहे हैं। करवा चौथ पर्व पर भी पारंपरिक रूप से मनाएंगे और युवा पीढ़ी के साथ तालमेल बनाए रखेंगे। सुहागिनों के लिए यह खास पर्व होता है।

    - पुष्पा व रघबीर सिगला, महम । - इनका है पहला करवा चौथ पर्व :

    यह हमारा पहला करवा चौथ पर्व होगा। जिसको लेकर मन में ढेर सारी खुशियां हैं। इस पर्व को विशेष अंदाज में परिवार के सभी लोगों के साथ मिलकर मनाया जाएगा। बुजुर्गाें का आशीर्वाद लिया जाएगा और इस पर्व की परंपरा को भी बखूबी निभाया जाएगा।

    - मोनिका, सुनील, गोहाना अड्डा, रोहतक ।