Move to Jagran APP

हरियाणा में चुनाव के बजाय मनोनीत किए जा सकते हैं भाजपा के जिला और प्रदेश प्रधान

हरियाणा में भाजपा के प्रदेश और जिला प्रधान पद के लिए चुनाव की बजाए उनको मनोनीत किया जा सकता है। वैसे मंडल अध्‍यक्षों के चुनाव कराए जा सकते हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 10:35 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 10:35 AM (IST)
हरियाणा में चुनाव के बजाय मनोनीत किए जा सकते हैं भाजपा के जिला और प्रदेश प्रधान
हरियाणा में चुनाव के बजाय मनोनीत किए जा सकते हैं भाजपा के जिला और प्रदेश प्रधान

रोहतक, [ओपी वशिष्ठ]। हरियाणा में प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष और जिला अध्‍यक्षों के चुनाव कराए जाने के स्‍थान पर उनको मनोनीत किया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव इसी माह के आखिरी सप्ताह में होने की उम्मीद है। अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति हो गई तो जिला और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करवाने के बजाय मनोनीत करना पड़ेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद चुनाव की प्रक्रिया खत्म हो जाती है। इतनी कम अवधि में मंडल अध्यक्षों के ही चुनाव संभव हैं।

loksabha election banner

सांसद, विधायक व जिला अध्यक्ष का रहेगा पूरा हस्तक्षेप

मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति में वहीं सांसद, विधायक, विधानसभा प्रत्याशी और जिला अध्यक्षों का पूरा हस्तक्षेप रहेगा। हालांकि पार्टी के पुराने व कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने स्पष्ट किया कि मंडल अध्यक्ष मजबूत होंगे तो पार्टी मजबूत होगी। पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने भी कहा कि मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति में विधानसभा प्रत्याशी की सहमति लें क्योंकि वही बेहतर फीडबैक दे सकते हैं।

अधिकतर मंडला अध्यक्षों की छुट्टी तय

विधानसभा चुनाव में भाजपा को उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिले। शहरी क्षेत्रों में तो संगठन मजबूत दिखा, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की कमजोरी चुनाव परिणाम में नजर आई। प्रत्याशियों ने भी मंडल अध्यक्षों को लेकर फीडबैक अच्छा नहीं दिया था। ऐसे में अधिकतर मंडल अध्यक्षों की छुट्टी तय है। शुक्रवार को हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में भी नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपने के संकेत भी दिए गए।

संगठनात्मक चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय सचिव डा. सुधा यादव, शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, सहकारिता मंत्री डा. बनवारीलाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, सामाजिक न्याय मंत्री ओमप्रकाश यादव, करनाल के सांसद संजय भाटिया, सीएम के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी मौजूद रहे।

बैठक में राज्यसभा सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स, पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, कृष्ण लाल पंवार, मनीष कुमार ग्रोवर, कर्णदेव कंबोज, हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह, विधायक डा. अभय सिंह यादव, विधायक असीम गोयल, विधायक डा. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री कविता जैन, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी एडवोकेट वेदपाल ङ्क्षसह और सभी जिलों के चुनाव अधिकारी व सह चुनाव अधिकारी भी उपस्थित रहे।

300 मंडलों में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत मेें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव से पहले प्रदेश के सभी मंडलों में रायशुमारी का कार्य किया जाएगा। लोगों से फीडबैक के आधार पर मंडल अध्यक्षों का चुनाव होगा। रायशुमारी के लिए 22, 23 व 24 जनवरी को प्रदेश के सभी 300 मंडलों में पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जाएंगे। इसके बाद मंडल अध्यक्षों के चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बराला ने कहा कि 37 विधानसभा क्षेत्रों में हरियाणा भाजपा के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को इस संबंध में समन्वयक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विस चुनाव में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि अरङ्क्षवद केजरीवाल की सरकार ने पिछले पांच वर्षों में केवल नारेबाजी और ढकोसलाबाजी का कार्य किया है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। विधायक अभय चौटाला द्वारा फोन टैपिंग के आरोपों पर बराला ने कहा कि सुर्खियों में बने रहने के लिए ही वह इस प्रकार की ड्रामेबाजी करते हैं।

800 ग्राम पंचायतों ने ठेका न खोलने की दी है सहमति

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि जो भी ग्राम पंचायत प्रस्ताव पास करके शराब का ठेका बंद करने की सिफारिश करेगी, वहां पर ठेका नहीं खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक 800 ग्राम पंचायतों ने उनके क्षेत्रों में शराब का ठेका न खोलने की सहमति दी है। 

ओलावृष्टि से बर्बाद फसल की होगी गिरदावरी

सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पहले भी किसानों की फसलों के नुकसान का आंकलन करने के लिए तुरंत गिरदावरी करने के आदेश दिए थे और भविष्य में भी ऐसा ही किया जाएगा।  नागरिक संशोधन कानून के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कानून देश हित में है। विपक्ष के लोग इसे धर्म के आधार पर जोड$कर दुष्प्रचार करने का काम कर रहे हैं और वोट बैंक की राजनीति करना चाहते हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



यह भी पढ़ें: कैप्टन ने गरीबी से जूझ रही Boxer सिमरनजीत से कहा- कोई चिंता न करो, बस ओलंपिक की तैयारी में जुट जाओ

यह भी पढ़ें: कैप्टन अभिमन्यु के परिवार ने जाट आरक्षण आंदाेलन में कोठी जलाने के आरोपितों को दी माफी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.