Haryana News: फरलो काट वापस सुनारिया जेल पहुंचा Dera प्रमुख Gurmeet Ram Rahim, 21 नंवबर को आया था सलाखों से बाहर
सिरसा के डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह बुधवार को दुबारा से सलाखों के पीछे पहुंच गया है। इसकी फरलो अवधि बुधवार को पूरी हो गई है और फरलो खत्म होने पर रोहतक पुलिस की एक टीम डीएसपी के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम से सुनारिया जेल लेकर पहुंची। डेरा प्रमुख को 21 नवंबर को 21 दिन की फरलो मिली थी।

जागरण संवाददाता, रोहतक। Gurmeet Ram Rahim Furlough Period Completed: सिरसा के डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह की फरलो अवधि बुधवार को पूरी हो गई है।
फरलो खत्म होने पर रोहतक पुलिस की एक टीम डीएसपी के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम से सुनारिया जेल लेकर पहुंची। सुनारिया जेल में डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह 4:55 बजे एंट्री कर गया।
21 नवंबर को मिली थी फरलो
डेरा प्रमुख को 21 नवंबर को 21 दिन की फरलो मिली थी। इसके बाद से वह उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में था। बुधवार को छह गाड़ियों के काफिले के साथ गुरमीत सिंह सुनारिया जेल परिसर पहुंचा। इसमें चार गाड़ियां उसकी सुरक्षा देख रही रोहतक पुलिस की थी।
ये भी पढे़ं- एक्सपायर किट लेकर Bajrang का डोप सैंपल लेने पहुंची NADA की टीम, पुनिया बोले- 'यह ऊपर बैठे मगरमच्छ की है करतूत'
गुरमीत सिंह को दो साध्वियों के यौन शोषण से जुड़े केस, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या से जुड़े मामलों में उम्रकैद की सजा हो चुकी है।
दो साल में नौवीं बार मिली फरलो
सजा के दो साल में उसे नौवीं बार पैरोल या फरलो मिली है। इनमें अधिकतर बार वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बरनावा आश्रम में ही रुका। पैरोल या फरलो के दौरान उसे सिरसा स्थित उसके डेरा सच्चा सौदा के हेडक्वार्टर में रुकने की इजाजत कभी नहीं मिली।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।