विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rohtak: मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मनोहर लाल, कहा-देशभर के 75 हजार कलश आएंगे दिल्ली

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
Published: Wed, 25 Oct 2023 01:18 PM (IST)Updated: Wed, 25 Oct 2023 02:27 PM (IST)

Haryana रोहतक में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण ...और पढ़ें

मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मनोहर लाल। फाइल फोटो
मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मनोहर लाल। फाइल फोटो

HighLights

  1. मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मनोहर लाल
  2. 242 मिट्टी को मिलाकर एक प्रदेश स्तर का अलग कलश हुआ तैयार
  3. 242 कलश 31 अक्टूबर को जाएंगे दिल्ली, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

अरुण शर्मा, रोहतक। Haryana News: मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम (Meri Mati Mera Desh program)  की शुरूआत हो गई। राज्यस्तरीय मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम नई अनाज मंडी के सामने स्थित सेक्टर-21 पार्ट कमर्शियल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि बतौर मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच गए हैं। हरित वाटिका में मुख्यमंत्री ने पौधरोपण किया।

कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच के अलावा सांस्कृतिक मंच बनाया गया, जहां कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक बेहतर प्रस्तुति दी गईं। विभिन्न जिलों से आने वाले कलश कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हैं। 200 से भी अधिक संख्या के इन कलशों को मुख्य मंच के सामने आकर्षक तरीके से सजाया गया।

गांव-गांव से लाई गई मिट्टी-सीएम

मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम सुबह सोकर उठते हैं तो इस धरती को प्रणाम करते हैं। ये धरती हमें अन्न देती है, वनस्पत देती है। खनिज देती है। इस माटी के बिना हमारा अस्तित्व नहीं है। हमें इस माटी को पूजना है। हमने हर गांव जा-जाकर जो हमारे जवान शहीद हुए उनकी मूर्ति पर तिलक किया। उन्हें सम्मान किया।

242 मिट्टी को मिलाकर एक प्रदेश स्तर का अलग कलश हुआ तैयार

उनके नाम गौरव पटों पर लिखा है। ये गौरव पट गांव-गांव में मौजूद हैं। हमने वहां की मिट्टी लाकर ये कहा कि देश आजाद हो रहा है। ये अमृतकाल है 25 सालों का जो 2047 में समाप्त होगी। इसलिए हमने कहा कि गांव-गांव में अमृत वाटिका बनाओ। गांव के बाद प्रदेश स्तर पर हम सब इकट्ठे होंगे। मैं इन लाए हुए 242 कलश के सामने नतमस्तक होता हूं। इन 242 मिट्टी को मिलाकर एक प्रदेश स्तर का अलग कलश बनाया है।

242 कलश 31 अक्टूबर को जाएंगे दिल्ली

ताकि ये हमारे लिए यादगार बनी रहे ताकि कल को प्रदेश स्तर पर कोई अमृत वाटिका बनानी हो तो हम बना सकें। ये 242 कलश 31 अक्टूबर को दिल्ली में जाएंगे। जहां पर देशभर के 75 हजार कलश होंगे। इनका एक मार्ग दिल्ली में बनाया जाएगा। वहां इस मिट्टी का उपयोग हो।

वहां कर्तव्यपथ पर पेड़ों की जड़ों में ये मिट्टी हो। इससे देश में एकता का भाव होगा। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और असम से लेकर गुजरात तक। 7 लाख गांवों की मिट्टी शामिल होगी। प्रधानमंत्री (PM Modi) स्वयं इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेशभर से आने वाले इन कलशों से मिट्टी इकट्ठी करके मंच के पीछे 250 गज में विकसित की जा रही अमृत वाटिका में अपने हाथों से डाला। राज्यभर से लोग कलशों में मिट्टी लाए हैं।

यह भी पढ़ें: Haryana: रैलियों से गरमाएगी प्रदेश की राजनीति, अमित शाह-केजरीवाल और हुड्डा भरेंगे चुनावी हुंकार; जानिए किसकी किस दिन रैली

हरियाणा के प्रत्येक ब्लॉक से लोग पहुंचे हैं। वहां पर पौधारोपण भी किया। पूरे पंडाल को आठ अलग-अलग सेक्टर में विभाजित किया गया है और प्रत्येक सेक्टर में नोडल अधिकारी तैनात हैं। पंडाल में आमजन के लिए छह बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। वहीं, उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में पहुंचने वाले सभी लोगों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई है। पैकेट के रूप में व्यवस्थित ढंग से भोजन उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री

कार्यक्रम में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पंचायत राज मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, सांसद डाक्टर अरविंद शर्मा, राज्य सभा रामचंद्र जांगड़ा भी मंचासीन हैं। सूचना विभाग के निदेशक डॉक्टर अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं। कार्यक्रम पंडाल स्थल पर भारी भीड़ है। मंच के सामने ही कलश सजाए गए हैं। पीतल के कलशों में मिट्टी लेकर लोग पहुंचे हैं।

आठ सेक्टरों में विभाजित है पंडाल

प्रशासन ने चार पार्किंग बनाई हैं। पार्किंग स्थल पर भी एक-एक नोडल अधिकारी तैनात हैं। प्रत्येक पार्किंग में एक स्वागत कक्ष भी स्थापित किया जा रहा है। विभिन्न जिलों से आने वाले कलशों को पार्किंग एरिया से सम्मान पूर्वक मंच के सामने बनाए गए प्लेटफार्म पर रखा गया है। प्रत्येक सेक्टर में अधिकारी तैनात हैं वही कलश रखवा रहे हैं।

नोडल अधिकारी राजू सहगल के नेतृत्व में निकाली कलश यात्रा

नगर निगम के जनप्रतिनिधि के तौर पर मेरी माटी-मेरा देश अभियान के लिए सीनियर डिप्टी मेयर राज कमल सहगल राजू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। बुधवार को नोडल अधिकारी राजू के नेतृत्व में आंबेडकर चौक स्थित नगर निगम के कार्यालय से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में रोहतक के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के पूर्व CM ने रोहतक में विजयदशमी पर किया संबोधित, पुरानी ITI मैदान में पुतलों का किया दहन