यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BJP के रोहतक जिला सचिव को मिली गला काटने की धमकी, प्राइवेट नंबर से आई थी कॉल; CM ने एसपी को दिए जांच के आदेश
Rohtak News जिला सचिव को गला काटने की धमकी दी गई है। मामला 30 सितंबर का है। एक प्राइवेट नंबर ...और पढ़ें

HighLights
- फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले पर सीएम ने जांच करने के आदेश दिए
- जान बचाने के लिए 10 लाख रुपये देने की मांग की।
जागरण संवाददाता, रोहतक: भाजपा के रोहतक इकाई के जिला सचिव मुकेश वशिष्ठ को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। मामला 30 सितंबर का है। एक प्राइवेट नंबर से आई काल पर आरोपित व्यक्ति ने मुकेश वशिष्ठ को गला काटने की धमकी दी। उसने खुद को एक सुपारी किलिंग ग्रुप से बताया।
10 लाख रुपये देने की मांग
जान बचाने के लिए 10 लाख रुपये देने की मांग की। उस दिन मुकेश वशिष्ठ ने मामला रोहतक आए सीएम मनोहर लाल के समक्ष रखा। इसके बाद सीएम ने एसपी रोहतक को इस बारे में कार्रवाई के आदेश जारी किए। अब मामले में थाना बहुअकबरपुर में केस दर्ज किया गया है।
