भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील आर्य का पगड़ी पहनाकर किया सम्मान
भाजपा मंडल अध्यक्ष कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाजसेवी सुनील आर्य को भाजपा जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पगड़ी पहनाई गई।

संवाद सहयोगी, कलानौर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल अध्यक्ष कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाजसेवी सुनील आर्य को भाजपा जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पगड़ी पहनाई गई। भाजपा जिला युवा मोर्चा के प्रधान अजय खुंडिया ने कहा कि सुनील आर्य पिछले एक दशक से क्षेत्र में जरूरतमंदों की सेवा करते आ रहे हैं। उनके जिला उपाध्यक्ष बनने से भाजपा को क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्याें को आमजन तक पहुंचाने की उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस मौके पर सतीश राठी, शिवानंद, राजू दुआ, अशोक व रमेश उपस्थित रहे।
वाईआरसी के लिए 31 दिसंबर तक होंगे पंजीकरण
रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में सत्र 2020-2021 में यूथ रेडक्रॉस (वाईआरसी) वालंटियर्स के पंजीकरण के लिए यूनिवर्सिटी टीचिग डिपार्टमेंट (यूटीडी) के विद्यार्थी 31 दिसंबर तक अपना नाम दे सकते हैं। यूथ रेडक्रॉस समिति के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. रणदीप राणा ने बताया कि यूथ रेडक्रॉस लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं इनरोलमेंट फार्म भरकर अपने विभागाध्यक्ष/निदेशक की अनुशंसा पर यूआइईटी के मैकेनिकल ब्लाक स्थित यूथ रेडक्रॉस कार्यालय में 31 दिसंबर तक किसी भी कार्य दिवस में जमा करा सकते हैं। इनरोलमेंट फार्म संबंधित विभाग और विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है।
भैणी महाराजपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
संस, महम : भैणी महाराजपुर में मकान के सामने हाईवे पर खड़े एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है। भैणी महाराजपुर गांव निवासी शमशेर का घर रोहतक-हिसार हाईवे पर है। रविवार रात वह घर के सामने खड़ा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। आवाज सुनकर स्वजन बाहर निकले, लेकिन तब तक अज्ञात वाहन चालक वहां से फरार हो गया था। हालांकि पता चला है कि किसी कार ने टक्कर मारी है। स्वजन घायल को लेकर पीजीआइ में में पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर महम थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक के भाई नरेश की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।