विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुंभ मेले में जाने से पहले करा लें कोरोना जांच

By JagranEdited By:
Published: Fri, 09 Apr 2021 06:33 AM (IST)

अगर आप हरिद्वार कुंभ मेले में जाने की इच्छा रखते हैं तो पहले अपनी कोरोना जांच करा लें और रिपोर्ट ...और पढ़ें

कुंभ मेले में जाने से पहले करा लें कोरोना जांच
कुंभ मेले में जाने से पहले करा लें कोरोना जांच

जागरण संवाददाता, रोहतक : अगर आप हरिद्वार कुंभ मेले में जाने की इच्छा रखते हैं तो पहले अपनी कोरोना जांच करा लें और रिपोर्ट साथ ले जाएं। बिना कोरोना जांच के ही हरिद्वार के लिए निकलना आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों से बचाव के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे। ऐसे में हरिद्वार जाने वालों की उत्तराखंड बार्डर पर ही कोरोना जांच रिपोर्ट देखी जा रही है। अगर किसी यात्री की कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं है तो बार्डर पर उनको उतार दिया जाएगा और टेस्ट कराया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उनको हरिद्वार कुंभ मेले के लिए आगे भेजा जाएगा। उधर, रोडवेज के अधिकारियों ने भी यहां के बस यात्रियों से अपनी कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर हरिद्वार जाने का आह्वान किया है।

इन दिनों हरिद्वार में कुंभ मेला चल रहा है। कुंभ मेले के चलते रोहतक से भी काफी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार जाते हैं। रोहतक बस स्टैंड से वीरवार को भी 100 से अधिक यात्री हरिद्वार के लिए बस से गए हैं। दावा किया जा रहा है कि ज्यादातर यात्रियों के पास कोविड जांच की निगेटिव देखकर ही ले जाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक रोहतक बस स्टैंड से सुबह पांच बजे और दोपहर में 12 बजे दो बसें हरिद्वार के लिए भेजी जा रही हैं। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक केवल यात्री ही नहीं बल्कि रोडवेज बस के चालक व परिचालक के लिए भी यह जांच रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने पर ही उनको हरिद्वार जाने दिया जाएगा। रोहतक से हरिद्वार जाने वाले बस यात्री अपना कोरोना टेस्ट कराने व निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर आएं। यह रिपोर्ट न होने पर हरिद्वार में नहीं जाने दिया जाएगा और उत्तराखंड बार्डर पर यात्रियों को दिक्कतें हो सकती है।

- जोगेंद्र रावल, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, रोहतक ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।