Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'इनकी नीयत ही खराब है', कृषि कानूनों पर कंगना रनौत के बयान पर केजरीवाल का फूटा भाजपा पर गुस्सा

    By Agency Edited By: Prince Sharma
    Updated: Wed, 25 Sep 2024 06:48 PM (IST)

    Haryana Assembly Election News आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रोहतक की महम विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली में भाजपा को विकास पसंद नहीं आ रहा था इसलिए उसने आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालना शुरू कर दिया।

    Hero Image
    उनकी नीयत खराब है। भाजपा की वरिष्ठ नेता कंगना रनौत ने मांग की कि किसानों के कानून वापस लाए जाएं।

    एएनआई, रोहतक। Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में चुनावी माहौल के बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। आज उन्होंने रोहतक की महम विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित किया।

    इस बीच केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली में भाजपा को विकास पंसद नहीं आ रहा था इसलिए उसने आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालना शुरू कर दिया।

    केजरीवाल ने किसान आंदोलन का किया जिक्र

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सांसद कंगना रनौत और मनोहर लाल पर भी टिप्पणी की। उन्होंने मंडी सांसद कंगना के किसानों वाले बयान को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।

    केजरीवाल ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान आपके हर घर में से कोई न कोई आया था। मैंने उस दौरान 13 महीने तक सेवा की। मैं वहां दिल्ली जल बोर्ड के पानी के टैंकर से लेकर खाने-पीने की सामाग्रियां भेजता था। जितनी मुझसे सेवा हुई उस दौरान मैंने की। कुछ समय बाद जब मोदी जी को लगा कि वह चुनाव हार जाएंगे तो उन्होंने कृषि कानूनों को वापस ले लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंगना के बयान पर की टिप्पणी

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लेकिन अब खतरे की घंटी एक बार फिर बज रही है। उनकी नीयत खराब है। भाजपा की वरिष्ठ नेता कंगना रनौत ने मांग की कि किसानों के कानून वापस लाए जाएं। उन्होंने संबोधन में जनता से पूछा कौन-कौन चाहता है कि ये कानून वापस आएं। केजरीवाल ने कहा कि यह दिखाता है कि भाजपा की मंशा ठीक नहीं है।

    केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुशील गुप्ता ने बताया कि किसानों को लेकर मनोहर लाल का बयान सामने आया है। बयान में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री किसानों को नकली और फर्जी बता रहे हैं। 

    पांच अक्टूबर को होना है चुनाव

    बता दें कि अरविंद केजरीवाल जब से तिहाड़ जेल से बाहर आए हैं वह इन दिनों हरियाणा में आम आदमी पार्टी के समर्थन में चुनावी रैलियां कर रहे हैं। प्रदेश में 5 अक्टूबर को मतदान होगा और हरियाणा तथा जम्मू-कश्मीर दोनों के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किये जायेंगे।

    यह भी पढ़ें- 'मुझे भ्रष्टाचारी-चोर कहा...', रोहतक में भाजपा पर जमकर बरसे केजरीवाल, बोले- मेरी ईमानदारी पर हमला करना चाहते थे ये लोग