Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतक में युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, पीजीआई में भर्ती; वारदात के बाद आरोपी फरार

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 12:47 PM (IST)

    रोहतक के सांपला क्षेत्र में सुनील कुमार नामक युवक पर साहिल और उसके दोस्तों ने नुकीले हथियार से हमला किया। पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद साहिल ने रंजिश के चलते सुनील पर हमला किया। घायल सुनील को पीजीआई में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    सांपला में युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, रोहतक। सांपला क्षेत्र में एक युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला किया गया। घायल युवक को इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया। सूचना पाकर सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

    पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सांपला निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने चाचा के साथ टैक्सी स्टैंड सांपला के पास गए थे। वहां एक किरयाणा स्टोर संचालक साहिल के साथ सामान के पैसों को लेकर कहासुनी हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चाचा के समझाने के बाद वह वापस अपने घर की तरफ चल पड़ा। रास्ते में साहिल ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।

    सुनील कुमार ने बताया कि साहिल ने रंजिश रखते हुए अपने दोस्तों के साथ मिलकर किसी नुकीली चीज से उसके पेट में बाई तरफ दो बार वार किया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीछे से आ रहे उसके चाचा ने घायल अवस्था में उसे पीजीआई में भर्ती करवाया।